..................... Bigg Boss 16 Winner Priyanka Chahar Choudhary Supported By Celebs From Rubina Dilaik To Arjun Bijlani Bigg Boss 16 की इस कंटेस्टेंट को मिल रहा टीवी सेलेब्स का साथ, क्या बनेंगी इस सीजन की विजेता। - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 की इस कंटेस्टेंट को मिल रहा टीवी सेलेब्स का साथ, क्या बनेंगी इस सीजन की विजेता?

Priyanka Chahar

बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। शो के फिनाले का वक़्त भी आखिरकार आ गया है और इसके साथ ही कयास लगाने का दौर भी शुरू हो गया है कि आखिर इस सीजन में कौन ट्रॉफी लेकर अपने घर जाएगा। साथ ही, फैंस भी सोशल मीडिया पर इसी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। यूजर्स अपने-अपने फेवरिट प्रतिभागी को वोट करने की अपील कर रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं।

वहीं, टीवी सेलेब्स के भी अपने चहेते कंटेस्टेंट बन चुके हैं। प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे के फैंस भी लगातार अपील कर रहे हैं। लेकिन, कई पॉपुलर टीवी सेलेब्स प्रियंका चाहर का सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें वोट देने की अपील भी कर रहे हैं।

ऐसे में यूजर्स ये कयास भी लगा रहे हैं कि क्या प्रियंका चाहर ही इस सीजन की विजेता बनने वाली हैं। आइए आगे की स्लाइड्स में आप भी देखें कि कौन-कौन से सेलेब्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक

बिग बॉस 14 की विजेता रह चुकी रुबीना दिलैक ने प्रियंका चाहर चौधरी को विजेता के रूप में पहले ही घोषित कर दिया है। उन्हें प्रियंका का गेम काफी पसंद आया है।

टीना दत्ता

टीना दत्ता

टीना दत्ता खुद भी बिग बॉस 16 की प्रतिभागी रह चुकी हैं। शो के फिनाले के कुछ समय पहले वो बाहर हो गईं लेकिन वो भी खुलकर प्रियंका चाहर चौधरी का सपोर्ट कर रही हैं।

अर्शी खान

अर्शी खान

बिग बॉस 11 में धमाल मचा चुकी अर्शी खान भी इस सीजन में प्रियंका को सपोर्ट कर रही हैं। उन्हें प्रियंका का गेम काफी पसंद आ रहा है। अर्शी खान ने लोगों से प्रियंका को वोट देने की अपील की है।

राजीव अदातिया

राजीव अदातिया

राजीव अदातिया शो की शुरुआत से ही प्रियंका चाहर को सपोर्ट कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि प्रियंका ही ट्रॉफी घर लेकर आने वाली हैं। जब दूसरे कंटेस्टेंट के फैंस ने उनसे चैनल के चेहरों के ही जीतने की बात की तो उन्होंने चैनल नहीं घर की बात की थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो शो का हिस्सा नहीं थे इसलिए लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X