Bigg Boss 16 Winner एम सी स्टेन के पास इतने करोड़ों की प्रॉपर्टी, सुनकर उड़ जायेंगे होश

Mc Stan

बिग बॅास 16 के विजेता रैपर एम सी स्टेन बन गए हैं। हालांकि एम सी स्टेन के शो जीतने से कई फैंस हैरान हैं। रिपोर्ट अनुसार यह माना जा रहा था कि प्रियंका चाहर चौधरी या फिर शिव ठाकरे में से कोई एक शो का विनर बनेगा। लेकिन आखिरी समय के नतीजों ने एमसी स्टेन को शो का विजेता बना दिया। एमसी स्टेन शो में कई दफा कह चुके हैं कि वह बस्ती से उठ कर यहां तक पहुंचे हैं।

इस पर उन्होंने अपना एक गाना भी बनाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाले एमसी स्टेन के पास कितनी प्रॉपर्टी और नेट वर्थ है। बिग बॅास शो में ऐसा एक नहीं बल्कि कई दफा हुआ है जब एमसी स्टेन ने शो से बाहर जाने की कोशिश की है। वह इतनी बुरी तरह से परेशान हो गए थे कि घर में अकेले चुपचाप रहने लगे थे।

लेकिन अपने बोलने के यूनिक तरीके और स्टाइल से उन्होंने कई फैंस का दिल भी जीता और घर में कई कंटेस्टेंट को मुंह तोड़ जवाब भी दिया। शो में एम सी स्टेन ने कई बार अपनी डेढ़ करोड़ की चेन तो कभी लाखों के जूते का जिक्र किया है। उनका इस्तेमाल शो के दौरान भी किया है। उनके कपड़े भी लाखों की कीमत के रहे हैं। वहीं एक ताजा रिपोर्ट में जानकारी आ रही है कि एम सी स्टेन के पास कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपए के करीब है।

देश- विदेश में होने वाले कई प्रोग्राम के दौरान एम सी स्टेन लाखों की कमाई एक शो से कर लेते हैं। एम सी स्टेन का नाम बिग बॅास से पहले रैपर संगीत को पसंद करने वाले लोगों ने सुना है। लेकिन खुद एम सी स्टेन कई दफा यह कहते हुए दिखाई दिए कि वह सोशल मीडिया पर और लोगों के सामने काफी कम आना पसंद करते हैं। बिग बॅास 16 शो के दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा है। उनकी आत्मविश्वास इस शो ने बढ़ाया है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X