..................... भारत के टूर पर जाने के लिए तैयार हैं MC Stan, इन जगहों पर करेंगे अपने शो.... Bigg Boss 16 Winner MC Stan is ready to go on tour of India, he will perform - Hindi Filmibeat

भारत के टूर पर जाने के लिए तैयार हैं MC Stan, इन जगहों पर करेंगे अपने शो

MC Stan

रैपर एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर बनने के बाद अभी सातवें आसमान पर हैं। दर्शकों का स्टैन को इतना प्यार मिल रहा है और इतनी सरहाना मिल रही है कि स्टैन ने कई सारे फेमस स्टार के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब घर से बाहर आने के बाद एमसी ने अपने फैंस के लिए अलग-अलग जगह शोज करने का फैसला किया है। रैपर मार्च से लेकर मई तक लगातार तीन महीने अलग-अलग शहरों में अपने शोज करने के लिए निकलेंगे।

रैपर एमसी स्टैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। रैपर अपने पॉपुलर रैप सॉन्ग 'बस्ती का हस्ती' के लिए ये टूर करेंगे।

इस खास पोस्ट को फैंस के साथ साझा करते हुए एमसी ने लिखा, 'बस्ती का हस्ती इंडिया टूर!!!! फाइनली!! रोड पर वापस.. दिल से शुक्रिया इतने प्यार के लिए। मिलते हैं सबको जल्दी इन। राडे डालेंगे मिलकर।'

इसके साथ ही एमसी स्टैन ने ये भी बताया कि उनके शो के टिकट वेबसाइट बुक माय शो पर उपलब्ध हैं। उनके फैंस उनके शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही एमसी स्टैन की काम पर वापसी चाहते हैं।

हम आपको बता दे कि, एमसी स्टैन मार्च से इंडिया टूर पर निकलेंगे। 3 मार्च को पुणे से उनकी जर्नी शुरु होगी। जिसके बाद 5 मार्च को मुंबई, 10 मार्च को हैदराबाद, 11 मार्च को बैंगलोर, 17 मार्च को इंदौर, 18 मार्च को नागपुर, 28 अप्रैल को अहमदाबाद, 29 अप्रैल को जयपुर, 6 मई को कोलकाता और 7 मई को दिल्ली में शो करेंगे। फैंस अपने पसंदीदा रैपर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस जीतने के बाद एमसी स्टैन की पॉपुलैरिटी में डबल इजाफा हो गया है। साढ़े चार महीने चले इस शो में एमसी स्टैन का अलग अंदाज दर्शकों और उनके फैंस को खासा पसंद आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X