Bigg Boss 16 MC Stan: कभी कॉलेज नहीं गए, स्कूल भी नहीं किया पूरा; इतने पढ़े लिखे हैं बिग बॉस 16 के विनर

Recommended Video
Bigg Boss 16 Winner MC Stan Educational Qualification: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी मशहूर रैपर MC Stan ने अपने नाम कर ली है। इस खिताब को अपने नाम करने के बाद हर ओर इसी बात की चर्चा है कि क्या MC Stan इस ट्रॉफी के लायक हैं भी या नहीं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके साथ दो और ऐसे खिलाड़ी मौजूद थे, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा था और सितारों का सपोर्ट भी लेकिन MC Stan की जीत ने सारे गणित को फेल कर दिया और वो अव्वल नंबर पर काबिज हो गए।
बीच में छोड़ी पढ़ाई
'बिग बॉस' जीतने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर MC Stan हैं कौन और कितने पढ़े-लिखे हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 अगस्त 1999 को जन्मे MC Stan का असली नाम है अल्ताफ शेख। बचपन में वो एक चॉल में रहा करते थे। उनकी मां एक हाउस वाइफ है और पिता पुलिस में हुआ करते थे। स्टेन बचपन से ही एक रैपर बनना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में कव्वाली गानी भी शुरू कर दी थी। अल्ताफ का जैसे-जैसे गानों की तरफ रुझान बढ़ता गया उनका पढ़ाई से मन हटता गया। वो एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा करते थे लेकिन 8वीं क्लास में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
MC Stan बनने के लिए खूब की मेहनत
अल्ताफ ने खुद को MC Stan बनाने के लिए खूब मेहनत की। उन्होंने पढ़ाई छोड़ी, रैप गाना सीखा। यहां तक कि अंग्रेजी गानों को समझने के लिए अंग्रेजी की क्लासेस भी ली और उनकी यही मेहनत है जिसकी वजह से वो दुनिया के जाने-माने रैपर्स में से एक हैं।देश- विदेश में होने वाले कई प्रोग्राम के दौरान एम सी स्टेन लाखों की कमाई एक शो से कर लेते हैं। एम सी स्टेन का नाम बिग बॅास से पहले रैपर संगीत को पसंद करने वाले लोगों ने सुना है। लेकिन खुद एम सी स्टेन कई दफा यह कहते हुए दिखाई दिए कि वह सोशल मीडिया पर और लोगों के सामने काफी कम आना पसंद करते हैं। बिग बॅास 16 शो के दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा है। उनकी आत्मविश्वास इस शो ने बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications