गर्लफ्रेंड बूबा ने एमसी स्टैन से किया ब्रेक अप, 'बिग बॉस 16' में किया था शादी का ऐलान टूटा रिश्ता तो हुए बेहाल

बिग बॉस 16 के विनर और मशहूर रैपर एमसी स्टेन उर्फ़ अल्ताफ तडवी अब किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। शो को जीतने के बाद उन्होंने काफी अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की। लेकिन अब वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में है और अक्सर उनकी गर्लफ्रेंड बूबा (अनाम शेख) को लेकर भी वह बात करते नजर आते थे।
एमसी स्टेन ने बिग बॉस के घर में अपने प्यार को लेकर भी बात की थी। हालांकि उन्होंने कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर को शेयर नहीं किया। लेकिन अब रैपर की तरफ से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है और फैंस भी काफी ज्यादा निराश हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर का उनकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है।
दरअसल बिग बॉस 16 के घर में एमसी स्टेन ने गर्लफ्रेंड के साथ शादी को लेकर बात की थी और कहा था कि वह जल्दी ही बूबा के साथ में शादी कर लेंगे। लेकिन हाल ही में 9 मई को उन्होंने इंस्टाग्राम से एक स्टोरी साझा की। जिसमें वह ब्रेकअप लिखा और कई सारे मोटिवेशनल पोस्ट को भी शेयर किया।
एमसी स्टेन ने इसी पोस्ट के नीचे की तरफ अपना दर्द बताते हुए लिखा की सबसे मजबूत भावनाएं भी कई बार समाप्त हो जाती है, जब उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है और हल्के में ले लिया जाता है। हालांकि एमसी स्टेन ने इस ब्रेकअप नोट को शेयर करने के कुछ वक्त बाद ही डिलीट कर दिया। लेकिन कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और अब इस पर चिंता जता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











