..................... MC Stan ने तोड़ा शाहरुख खान का रिकॉर्ड Bigg Boss 16 Winner MC Stan breaks Shahrukh Khan's record during Instagram Live! - Hindi Filmibeat

MC Stan ने तोड़ा शाहरुख खान का रिकॉर्ड, Bigg Boss 16 के विनर के इस कारनामे से हैरान हैं लोग!

mc stan

कलर्स का सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 हाल ही में खत्म हुआ है और इस बार शो के विनर ने ऐसा धमाका किया हुआ है जो कि पहले कभी नहीं हुआ। हम बात कर रहे हैं एमसी स्टैन की जो कि इस सीजन के विनर है। एमसी स्टैन के जीतते ही उनको लगातार सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही थी। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान कुछ ऐसा हो गया है जो कि एतिहासिक है।

खबर है कि एमसी स्टैन ने लाइव के मामले में शाहरुख खान जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है और ये काफी चौकाने वाली है। बता दें कि एमसी स्टैन के इंस्टाग्राम लाइव को 541K से अधिक बार देखा गया, जो कथित तौर पर अब तक किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी द्वारा हासिल किया गया सबसे अधिक है।

एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि, रैपर ने अपने लाइव सेशन से शाहरुख खान को भी पछाड़ दिया है, जिसे लगभग 255k बार देखा गया था।

पीछे छोड़ दिया

पीछे छोड़ दिया

इतना ही नहीं, स्टैन ने प्रियंका चाहर चौधरी, अब्दु रोज़िक और अर्चना गौतम सहित बिग बॉस 16 के अन्य सभी प्रतियोगियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

फैन फॉलोविंग काफी शानदार हो गई है

फैन फॉलोविंग काफी शानदार हो गई है

इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा हो रही है और लोगों को समझ आ गया है कि सच में उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार हो गई है।

खुश होने वाले हैं

खुश होने वाले हैं

हालांकि स्टैन की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन इतना तय है कि इस खबर को जानने के बाद वो काफी खुश होने वाले हैं।

एमसी स्टैन

एमसी स्टैन

बता दें कि एमसी स्टैन के जीतने के बार बिग बॉस और कलर्स को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि एमसी स्टैन को गलत तरीके से जिताया गया है। अब रिकॉर्ड ने सबको बखूबी जवाब देते हुए स्टैन की लोकप्रियता के बारे में सबको बता दिया है।

Read more about: mc stan bigg boss bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X