Bigg Boss 16 Update: क्या इस कंटेस्टेंट के हाथ लग चुकी है 'बिग बॉस' की ट्रॉफी, सामने आया शॉकिंग वीडियो

Bigg Boss 16 Grand Finale: देश का मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' का विनर जल्द ही लोगों के सामने आने वाला है। धीरे-धीरे शो से कंटेस्टेंट बाहर हो रहे हैं। लेकिन विनर अनाउंस होने में अभी कुछ समये बाकी है। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एकबार देखकर तो फैंस का दिल ही बैठ गया। सोशल मीडिया पर कयास लग रहे हैं कि प्रियंका ही शो की विनर होने वाली हैं लेकिन हाल ही में विनर तो किसी और को ही दिखाया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को झटका लगा है और अब उन्हें और भी ज्यादा बेसब्री से 'बिग बॉस' के विनर को लेकर उत्सुकता है।
शिव बने विनर?
'बिग बॉस 16' में प्रियंका चाहर और शिव ठाकरे सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। दोनों ने फैंस का दिल जीतने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। इस बीच शिव ठाकरे का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें विनर के तौर पर उन्हें दिखाया जा रहा है।सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो 'बिग बॉस मराठी सीजन 2' के ग्रैंड फिनाले का है, जिसमें शिव ठाकरे को विनर अनाउंस किया गया था। ये वीडियो भले ही पुराना है लेकिन फिनाले से कुछ घंटे पहले इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस के बीच खलबली सी मच गई है।
शिव का करियर
पहली बार शिव ठाकरे को 'रोडीज' में देखा गया। MTV के रोडीज के बाद वो 'बिग बॉस मराठी' में शामिल हुए और उस शो के विनर बनकर बाहर निकले। शिव ठाकरे की इस जीत ने उनकी कामयाबी पर चार-चांद लगा दिए। घर से बाहर आते ही वो मराठी टेली इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गए। आज शिव अपने टैलेंट की बदौलत काफी मोटी कमाई कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, शिव ठाकरे ने बेहद कम समय में काफी संपत्ति इकट्ठा की है। उनकी नेटवर्थ 10 करोड़ रुपए के आसपास है। सोशल मीडिया पर ठाकरे अक्सर अपने डांस वीडियो और वर्कआउट सेशन के वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications