Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer Khan के 'इमली' शो होरी फहमान खान की एंट्री, दिखेगा रोमांस!

Fahmaan Khan, Sumbul Touqeer Khan

बिग बॅास 16 में सुंबुल तौकीर खान को भले ही घर का कमजोर कंटेस्टेंट बनाकर नॉमिनेट किया गया है। लेकिन घर के बाहर फैंस के बीच उनकी चर्चा काफी तेजी से हो रही है। इससे पहले वीकेंड का वार पर सुंबुल तौकीर खान के पिता ने शो में एंट्री ली और अब सुंबुल के सबसे करीबी दोस्त फहमान खान की एंट्री शो में करने की मेकर्स कर रहे हैं।

हाल ही में एक बार फिर से सुंबुल तौकीर खान शो में रोती हुई परेशान दिखाई दीं। जहां पर सुंबुल के कारण शालीन और गौतम में लड़ाई होती है। सुंबुल परेशान होकर कहती हैं कि वह अपने लिए खुद बोल सकती हैं। साजिद उन्हें फटकार भी लगाते हैं कि वह या तो खुद का स्टैंड लेकर बात करें या फिर वह किसी से अपने लिए शिकायत ना करें।

सुंबुल को बिग बॅास के घर में उनकी इमेज पर जो सवाल उठ रहा है उसे संभालने और खासकर अपनी दोस्त को सहारा देने के लिए शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर फहमान खान को लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट अनुसार फहमान खान ने बिग बॅास में जाने के लिए हामी भर दी है। ऐसे में वह केवल एक एपिसोड के लिए आते हैं या फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री करते हैं इस पर से जल्द पर्दा उठेगा।

मेकर्स जल्द इसे लेकर एक प्रोमो रिलीज कर सकते हैं जहां इमली के लिए आर्यन की बिग बॅास में एंट्री होगी। इससे पहले ठीक ऐसी ही एंट्री जैस्मिन भसीन के लिए अली गोनी की देखी गई थी। फहमान और सुंबुल की जोड़ी टीवी की सबसे हिट जोड़ी में से एक है। इमली शो के फैंस के लिए भी यह बिग सरप्राइज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X