Bigg Boss 16 Elimination में बड़ा ट्विस्ट, सलमान पर भड़के फैंस-साजिद खान को बचाने के लिए ऐसी हरकत!

Bigg boss 16 में पहला वीकेंड का वार बदलकर शुक्रवार का वार हो गया है। ऐसे में इस वीक पहला Nomination भी जल्दी देखने को मिलेगा। बिग बॉस सीजन 16 के आगाज के साथ यह साफ देखने को मिल रहा है कि इस बार खुद बिग बॉस भी गेम को खेल रहे हैं। इस वीक नॉमिनेशन में भी इसी तरह का बड़ा ट्विस्ट होने की रिपोर्ट सामने आई है।
इस बार बिग बॉस 16 के 6 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अर्चना गौतम, गौतम विग, साजिद खान, MC Stan, शिव और गोरी नागोरी का। गुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस ने गोरी को डांस करने का टास्क दिया। नॉमिनेशन में आए हुए कंटेस्टेंट को यह फैसला करना था कि टास्क जीतकर कौन इस वीक सेफ होगा। गौतम खुद को बचाने की काफी प्लानिंग करते हैं। लेकिन बाकी सब ने गोरी को वोट डालकर घर से बेघर होने से बचा लिया है।। मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि इस वीक पहले शुक्रवार के वॉर पर सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की क्लास लेते हुए आयेंगे।
साथ हीं पहला सप्ताह होने के कारण इस बार एलिमिनेशन नहीं होगा। मेकर्स इस वीक के बाद अगले सप्ताह किसी एक को घर से बेघर करेंगे। देखा जाए तो अभी तक शो में कोई मजबूत कंटेस्टेंट नहीं दिखाई दे रहा है। ट्विटर अकाउंट बिग बॉस तक ने एलिमिनेशन नहीं होने की जानकारी दी।है। इस पोस्ट के नीचे कमेंट लिखते हुए कई यूजर्स ने कहा है कि मेकर्स ने साजिद को बचाने के लिए इस वीक ऐसा किया है। सलमान खान पर भी साजिद को बचाने का आरोप लग रहा है। नीचे देखिए Tweets


Click it and Unblock the Notifications