..................... Bigg boss 16 weekend ka vaar wild card entry name karan and Tejasswi । बिग बॅास 16 सलमान खान वीकेंड का वार वाइल्ड कार्ड एंट्री डिटेल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 Wild Card: सुपर हिट बहू के साथ करण कुंद्रा - तेजस्वी लायेंगे बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 wild card एंट्री को लेकर जानकारी सामने आना शुरू हो गई है। शो के हिसाब से यह काफी जल्दबाजी होगी इस वक्त किसी को भी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कराना। लेकिन खबरों में ऐसे कई नाम शामिल हैं जो कि पूरी तरह से एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस 16 के एक सप्ताह में केवल अब्दु रोजिक एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से अपने फॉलोअर्स को बड़ा रहे हैं।

इसके अलावा ऐसा कोई भी कंटेस्टेंट नहीं दिख रहा है जो कि फाइनल की रेस में दिखाई देगा। ऐसे में मेकर्स शो का टीआरपी और गेम के मीटर को हाई करने के लिए पिछले सीजन के लोकप्रिय नाम को वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में लाने की योजना बना रहे हैं।वाइल्ड कार्ड एंट्री में इस बाद कई नामी स्टार्स का नाम शामिल है।इनके नाम आपको भी चौंका देंगे। सोशल मीडिया पर जिन नामों की चर्चा हो रही है वो बिग बॉस के सीजन के दौरान चर्चा में रहे हैं।

सबसे पहले जिसका नाम सामने आ रहा है वो हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश। यह दोनों घर के भीतर कुछ दिन रहकर अपने रोमांस और गेम का तड़का लगाते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही वह इस सीजन के लिए स्पेशल टास्क लेकर भी आयेंगे। मुमकिन है कि शो के दूसरे या फिर तीसरे वीक में तेजस्वी और करण की एंट्री हो सकती हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तय जानकारी नहीं आई है।
एक नाम जो और सामने आ रहा है वो बिग बॉस 15 के पिछले सीजन के एंटरटेनर राजीव अदतिया हैं। बिग बॉस ओटोटी के पहले सीजन की कंटेस्टेंट रिद्धिमा पंडित भी बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X