Bigg Boss 16 Promo: सलमान का कड़ा एक्शन, रोने लगीं Sumbul, Shalin, Mc Stan की हालत खराब

Salman Khan, Sumbul touqeer khan

बिग बॅास 16 में वीकेंड के वार पर सलमान खान सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट और एमसी स्टैन की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। बिग बॅास 16 वें सीजन में पहली बार सलमान खान अपना आपा खोते हुए दिखाई देंगे। प्रोमो में यह सामने आया है। बिग बॅास में शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान के बीच रोमांस और दोस्ती का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। गुरुवार के एपिसोड में आपने देखा कि एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच हुई लड़ाई में सुंबुल तौकीर खान का अलग ही रंग देखने को मिला। जिसे लेकर टीना दत्ता भी काफी हैरान हो गईं। सुबुंल तौरी खान के इसी रिएक्शन को देखते हुए सलमान खान ने वीकेंड के वार पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। शुक्रवार के वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान सीधे तौर पर कहते हैं कि सुंबुल तौकीर खान शालीन से ऑब्सेस्ड हैं। बिग बॅास 16 के यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो को देखकर सुंबुल के फैंस निराश हो जायेंगे। वीकेंड के वार से पहले एमसी स्टैन और शालीन में हाथापाई भी हुई है।

शालीन के लिए ऑब्सेस्ड हैं- सलमान

शालीन के लिए ऑब्सेस्ड हैं- सलमान

इसी विषय को लेकर सलमान वीकेंड के वार पर बात करते हुए दिखाई देंगे। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान इस वीडियो में कह रहे हैं कि ये शालीन के लिए ऑब्सेस्ड हैं। यह सुनकर टीना सलमान की बात पर हामी भरती हैं। वह कहती हैं कि ओ यस, सर। इसके बाद सलमान खान आगे कहते हैं कि और यह बात शालीन को भी पता है।

एमसी स्टैन और शालीन पर भड़के सलमान

एमसी स्टैन और शालीन पर भड़के सलमान

शालीन का उस वक्त रिएक्शन देखकर सलमान भड़क जाते हैं और कहते हैं कि दिखाई नहीं दे रहा है आपको। इसके बाद सुंबुल यह कहती हैं कि नहीं सर। और इसके आगे फिर कुछ कह नहीं पाती हैं। सुंबुल फिर रोते हुए हाथ जोड़कर कहती हैं कि मुझे घर जाना है। मुझे नहीं रहना है यहां पर। सलमान खान फिर इस पर फटकार लगाते हैं और आगे कहते हैं कि चली जाओ, रोका किसने है आपको। सलमान इसके बाद एमसी स्टैन और शालीन भनोट की भी क्लास लगाते हैं।

सलमान ने बोला- निकल जाओ घर से

सलमान ने बोला- निकल जाओ घर से

सलमान एमसी से कहते हैं कि यदि आप किसी को गाली देकर बात करते हैं तो फिर गाली सुनने की भी हिम्मत रखिए। स्टैन कहते हैं कि शालीन गलत था। सलमान आगे कहते हैं कि क्या वह उनका वीडियो क्लिप उनकी अम्मी को भेज दें? वो भी देखें कि उनका बेटा क्या कर रहे है? सलमान के सामने शालीन कहते हैं कि या तो स्टैन घर जाएगा या फिर मैं जाऊंगा। सलमान जवाब में कहते हैं कि कोई आपको नहीं रोकेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X