Bigg Boss 16: मान्या सिंह पर क्यों भड़के सलमान खान? एक पल में निकाल दी मिस इंडिया की सारी अकड़

बिग बॉस 16 शो का ये पहला वीकेंड का वार होगा। जिसमें सलमान खान ने मान्या सिंह की क्लास ली।

बिग बॉस 16 में फैंस को जिसका सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो है वीकेंड का वॉर। जिसमें शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती करते हैं। साथ ही उनके लिए कुछ नए सरप्राइज लेकर आते हैं। लेकिन इस बार के वीकेंड के वॉर में सलमान खान मस्ती भरे अंदाज में नहीं बल्कि एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार के वीकेंड के वॉर में क्या-क्या होने वाला है।

bigg boss 16

वीकेंड का वार में होगी कैट फाइट
दरअसल बिग बॉस 16 के वीकेंड के वॉर का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस एपिसोड में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली मान्या सिंह अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चलते श्रीजीता डे को उनके एक्टिंग करियर को लेकर उन्हें नीचा दिखाती हैं। जिसके बाद दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है।

मान्या सिंह सृजिता को कहती हैं अपशब्द
प्रोमो में मान्या सिंह कीचन की ओर बढ़ते हुए सृजिता डे को लेकर कहती हैं कि 'ये गेम खेल रही है। वह इधर का उधर और उधर का इधर करती है।' जिसके बाद सृजिता उन्हें कुछ ऐसा कहती हैं कि मान्या को वो चीज बर्दाश नहीं होती और वह गुस्से में कहती हैं कि, 'आई वॉस द एंबेसडर ऑफ दिस कंट्री, तुम क्या हो...टीवी एक्ट्रेस...शैतान'। मान्या का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्होंने सृजिता को कुछ अपशब्द भी कहे। ये देख सलमान खान खुद को रोक नहीं पाए और मान्या की उन्होंने क्लास लगाई।

सलमान ने लगाई सृजिता की क्लास
सलमान खान ने इन दोनों की कैट फाइट को देख मान्या से नाराज होते हैं। वह कहते हैं कि 'मान्या के हिसाब से वह अंगार है और बाकि सब भंगार हैं।' इसके अलावा अब शो के आने के बाद पता चलेगा कि इस कैट फाइट पर सलमान खान क्या एक्शन लेने वाले हैं। यानी कि ये एपिसोड काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X