Bigg Boss 16: सलमान ने दी Sajid Khan को कड़ी चेतावनी- अब्दु के साथ ये करना बंद करो

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 वीकेंड का वार इस बार भी साजिद खान पर भारी पड़ता हुआ दिखाई देगा। अब्दु रोजिक को लेकर साजिद खान की मस्ती और फिर अचानक से बड़े भाई बनने का तरीका सलमान खान को पसंद नहीं आया है। सलमान खान ने वीकेंड का वार पर इसका जिक्र करते हुए साजिद खान को फटकार लगाई है।
साथ ही सलमान खान ने भी साजिद खान को साफ तौर पर कहा कि उन्हें भी अब्दु रोजिक से किया गया मजाक कतई पसंद नहीं आया है। यह सारा मामला उस मजाक का है, जो अब्दु रोजिक के पीठ पर साजिद खान ने निम्रत कौर के जन्मदिन के दौरान लिखा था। सोशल मीडिया पर साजिद खान के खिलाफ एक्शन लेने के लिए भी आवाज उठाई गई है।
वीकेंड का वार में सलमान इसी का जिक्र करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस सामने आए प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि आपने जन्मदिन के मैसेज के लिए पूरा का पूरा इंसान का इस्तेमाल किया है। इस पर साजिद आगे आकर अपना पक्ष रखते हुए कहते हैं कि ये लिखवाना चाहता था कि आई लव निम्रत, तो मैंने आई लव...कर दिया। इसके बाद साजिद खान हंसने लगते हैं। इस मामले पर साजिद की हंसी देखकर सलमान और भी नाराज हो जाते हैं।
वो साफ तौर पर कहते हैं कि ये हंसी किसी के एक्सपेंस पर है। साजिद सफाई देते हुए बोलते हैं कि अब्दु के एक्सपेंस पर बिल्कुल भी नहीं है। सलमान आगे बोलते हैं कि यह मुझे भी अच्छा नहीं लगा। आगे से ऐसा कोई नहीं करेगा। आपको यह बंद करना चाहिए। सलमान यह भी कहते हैं कि एक तरफ आप अब्दु को बोलते हैं कि निम्रत से दूर रहना। दूसरी तरफ आप उन्हें जन्मदिन का आइडिया देते हैं। इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान अब्दु रोजिक के सपोर्ट में बात करते हुए दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











