Bigg Boss 16 - कंटेस्टेंट के साथ Salman khan ने किया डिनर, पाकिस्तानी एक्टर ने फोटो के साथ लगाया आरोप !

Bigg Boss 16 का पहला वीकेंड का वार अपने बाकी।के सीजन से काफी अलग होगा। जहां पर पहली दफा सलमान खान बिग बॉस के घर के अंदर जाकर सबके साथ खाना लायेंगे और साथ ही कंटेस्टेंट को शो में गेम खेलने से जुड़े हुए टिप्स भी देंगे। इसी को लेकर पाकिस्तान में सलमान खान के इस खास डिनर को कॉपी बताया गया है। आपको बता दें कि बिग बॉस के जैसे फॉर्मेट पर पाकिस्तान में तमाशा शो टेलीकास्ट होता है। इस शो को पाकिस्तान के लोकप्रिय अभिनेता अदनान सिद्दीकी होस्ट करते हैं। शुरू में जब तमाशा का टेलीकास्ट हुआ तो इसे बिग बॉस की कॉपी बताकर इसका जम कर मजाक उड़ाया गया। अब अदनान ने यह दावा किया है कि उनके शो तमाशा की नकल सलमान खान अपने पहले वीकेंड के वॉर में करते हुए दिखाया देंगे। पाकिस्तानी एक्टर अदनान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के सलमान खान के शुक्रवार पहले वीकेंड के वॉर की तस्वीर है। इसके साथ लिखा गया है कि पहली बार सलमान खान बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट के साथ डिनर कर रहे हैं।घर के अंदर से ही वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं।बिल्कुल वैसे ही जैसे अदनान सिद्दीकी ने तमाशा में किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अदनान ने लिखा है कि मेरे प्यारे दोस्तों क्रिटिक्स, मैं अपना कैसे हारता हूं। ऐसा समझा जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए अदनान यह कहना चाहते हैं कि उन्होंने किसी की नकल नहीं की।बल्कि उनके शो तमाशा की नकल सलमान के शो बिग बॉस ने की है।


Click it and Unblock the Notifications