..................... बिग बॅास 16 बुधवार एपिसोड वीडियो प्रियंका और अंकित ने किया प्यार का इजहार।Bigg Boss 16 Wednesday Episode video priyanka and Ankit confess love for each other - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 Promo- बिग बॅास में पहली बार Priyanka- Ankit का रोमांस, फैंस के लिए #PriAnkit

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 में एक पुरानी दोस्ती लव स्टोरी में तब्दील होती हुई दिखाई दे रही है। बिग बॅास 16 के बुधवार के एपिसोड में घर में दिखाई देगा रोमांस। कलर्स चैनल ने शो का नया प्रोमो अपलोड किया है। जहां पर प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच आई दूरी अब प्यार का मौसम दिखा रही है। प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता आपस में हुई लड़ाई पर बात करते हैं।

अंकित कहते हैं कि लोग यही चाहते हैं जो हम कर रहे हैं। प्रियंका कहती हैं कि मैं तुमसे प्यार करना बंद नहीं करूंगी। दोनों एक दूसरे को मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका और अंकित गुप्ता के बीच आई यह नजदीकियां फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। दोनों की जोड़ी उडारियां टीवी शो में हिट रही है।

बिग बॅास 16 के शुरू होने से लेकर अभी तक दोनों के बीच का यह प्यार और दोस्ती वाला रिश्ता उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मुमकिन है कि आने वाले एपिसोड में प्रियंका और अंकित एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे सकते हैं। उडारियां के फैंस के लिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा। बता दें कि शुरू में अंकित ने कहा था कि वह केवल प्रियंका के साथ दोस्ती रखना चाहते हैं लेकिन अब उनका रिश्ता प्यार की तरफ बढ़ रहा है। जो कि यह वीडियो साफ बता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X