Bigg Boss 16 Promo : शालीन भनोट का गौतम विग पर हमला- 18 साल की Sumbul को बहकाया

Bigg Boss 16

बिग बॅास 16 में तीन दोस्तों के बीच दरार आ चुकी है। हम बात कर रहे हैं सुंबुल तौकीर खान, टीना दत्ता और शालीन भनोट की। शानील भनोट और शिव ठाकरे की दोस्ती को देखकर हर कोई चकित है। मंगलवार के एपिसोड में टीना दत्ता ने यह साफ कह दिया है कि शालीन गेम खेल रहे हैं।

वहीं हाल ही में रिलीज हुए बुधवार के एपिसोड प्रोमो में सुंबुल को लेकर शालीन और गौतम में लड़ाई होती हुई दिखाई देगी। साथ ही सुंबुल के साथ बैठकर शालीन, टीवा दत्ता की बुराई करते हुए नजर आयेंगे। होता यह है कि एक दूसरे कमरे में गौतम विग, टीना दत्ता और निम्रत कौर के साथ सुंबुल बैठी हुई होती हैं। तभी वहां पर गौतम लेटकर कहते हैं कि वह इस कमरे में ओवरटाइम कर रही है। सुंबुल को यह बात खटकती है और वह जाकर शालीन को यह बताती हैं।

जिसके बाद शालीन सामने आकर गौतम से कहते हैं कि वह सुंबुल को चिढ़ाना बंद कर दें। गौतम अपनी सफाई में कहते हैं कि सुंबुल उनकी दोस्त हैं वह उन्हें कुछ भी बोल सकते हैं। साथ ही गौतम यह आरोप लगाते हुए शालीन से कहते हैं कि वह 18 साल की बच्ची को बहका रहे हैं। पीछे से टीना की आवाज आती है वो उनसे बिल्कुल ना लड़े। एक और प्रोमो में शालीन और सुंबुल मिलकर टीना की बुराई करते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि सुंबुल ने गेम में खोई हुई नजर आ रही हैं। सुंबुल ने कहा है कि वह अब शो में आगे नहीं बढ़ना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X