..................... Bigg Boss 16 Update: Contestant Archana Gautam thrown out of the bigg boss house due to physical violence। बिग बॉस 16: अर्चना गौतम को शो से निकाला गया बाहर, जानें क्या है वजह - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को मेकर्स ने शो से निकाला बाहर? क्या शिव को मारने की मिली सजा!

Archana Gautam

'बिग बॉस 16' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है जिसके बाद फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबर वायरल हो रही है कि मेकर्स ने अर्चना गौतम को शो से बाहर निकाल दिया है। इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हो गया है।

अर्चना गौतम 'बिग बॉस 16' की सबसे पॉपुलर प्रतिभागी में मानी जाती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है लेकिन बिग बॉस की हर अपडेट पर खबर रखने वाली सोशल मीडिया हैंडल 'द खबरी' ने एक ट्वीट किया है और जानकारी दी है कि अर्चना गौतम को शो से बाहर निकाल दिया गया है।

इसकी वजह से बिग बॉस फैंस के बीच बवाल मच गया है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो शिव और अर्चना की बिग बॉस के घर में लड़ाई हुई थी जिसमें अर्चना गौतम ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया था, जिसकी अनुमति शो में नहीं है। इसलिए, बिग बॉस के नियमों की अवहेलना करने के कारण अर्चना गौतम को रात के तीन बजे शो से बाहर निकाल दिया गया।

इस खबर से सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम के फैंस शॉक्ड हैं और उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। अर्चना गौतम को शो का सबसे मजेदार प्रतिभागी माना जा रहा था। सलमान खान ने भी कहा था कि वो शो की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से उनकी काफी लड़ाइयां हो रही थीं।

प्रियंका, सम्बुल और शिव के साथ पहले भी उन्हें झगड़ते देखा गया और आखिरकार फिजिकल होने की वजह से उन्हें बाहर निकाल दिया गया। वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि शो में इस बार डबल एविक्शन होने जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X