BB 16: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में एंट्री करेंगी ये टीवी एक्ट्रेस, बढ़ेगी शो की TRP?

'बिग बॉस 16' में प्रतिभागियों का हंगामा लगातार देखने को मिल रहा है। आए दिन शो में कुछ ना कुछ दिलचस्प हो रहा है जिससे दर्शकों की दिलचस्पी 'बिग बॉस' में बनी हुई है। लेकिन, अब मेकर्स शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाने की तैयारी में लगे हुए हैं। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी की जानी मानीं एक्ट्रेस हैं।
मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी' की प्रतिभागी रह चुकी रिद्धिमा पंडित को बतौर वाइल्ड कार्ड शो में लाने जा रहे हैं। हालांकि, रिद्धिमा पंडित बिग बॉस ओटीटी में अधिक कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन, इस बार उनकी गेम और रणनीति क्या होती है ये देखना बिग बॉस के फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।
शो में अब तक कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं आया है। लेकिन, घर में बंद प्रतिभागियों को भी इस बात का अंदाजा है कि, जल्द ही कोई ना कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री ले सकता है। हालांकि, इस खबर से रिद्धिमा पंडित के फैंस काफी खुश हैं।

कब आएंगी रिद्धिमा
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्धिमा पंडित इस सप्ताह वीकेंड के वार एपिसोड में आ सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रिद्धिमा पंडित का करियर
रिद्धिमा पंडित की बात करें तो उन्होंने 'बहू हमारी रजनीकांत' से करियर की शुरुआत की थी लेकिन, बेहद कम समय में उन्होंने अपनी पहचान टीवी इंडस्ट्री में स्थापित कर ली। इसके अलावा वो 'बिग बॉस ओटीटी' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

रिद्धिमा का गाना
बता दें कि रिद्धिमा पंडित का गाना 'बुलेट ते सवार' रिलीज होगा। इस गाने में रिद्धिमा के अलावा भारती सिंह भी हैं। एक्ट्रेस के इस गाने को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

क्या बढ़ेगी टीआरपी
रिद्धिमा पंडित की अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। सोशल मीडिया पर 2 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं तो साथ ही, उनके आने से घर वालों को झटका लगना निश्चित है लेकिन क्या उनके आने से शो की टीआरपी और अधिक बढ़ती है, ये भी देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











