Bigg Boss में अब तक महिलाओं ने दिखाया है जोरदार गेम, यहां देखें विनर्स की LIST

'बिग बॉस 16' के शुरू होने में अब अधिक समय नहीं रह गया है। 1 अक्टूबर से 'बिग बॉस' के 16वें सीजन को सलमान खान लेकर आएंगे और हर दिन रोमांच और मनोरंजन से भरा ये शो अपने दर्शकों के बीच होगा। शो की शुरुआत के साथ ही कंट्रोवर्सी, ड्रामा का दौर भी शुरू हो जाएगा। शो शुरू होने के साथ ही शो के विजेता के नाम की अटकलों का दौर भी शुरू हो जाता है।

बिग बॉस के अब तक की विजेताओं की बात करें तो महिलाओं का बराबरी का बोलबाला रहा है। 2006 में बिग बॉस पहली बार ऑन एयर हुआ था। इस साल भी शो में कई प्रतिभागियों के नामों की चर्चा हो रही है। हालांकि, शो के प्रीमियर होने के बाद ही प्रतिभागियों की कंफर्म लिस्ट सामने आ पाएगी।

Bigg boss 16 to start from 1st October, See the list of female winner of the show

शो में अब तक की बात करें तो कई सीजन में महिलाओं में बाजी मारी है और ट्रॉफी अपने नाम की है। आप भी यहां देखें कि बिग बॉस में अब तक किस-किस सीजन में महिलाओं ने बाजी मारी है और किन-किन सेलेब्स ने शो में जीत दर्ज की है।

सीजन 4

सीजन 4

बिग बॉस के चौथे सीजन की विजेता श्वेता तिवारी बनी थीं। पूरे सीजन में उन्होंने शानदार गेम खेला था। अपने पूर्व पति राजा चौधरी से तलाक के बाद उन्होंने यह शो किया था। शो के बाद श्वेता तिवारी की इमेज पूरी तरह बदल गई थी।

सीजन 5

सीजन 5

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने पांचवें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो में उन्होंने काफी अक्लमंदी भरा गेम खेला था और उनकी फैन फॉलोइंग में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ था। पिछले साल जूही परमार ने और सचिन श्रॉफ अलग हो गए। दोनों की एक आठ साल की बेटी भी है।

सीजन 6

सीजन 6

उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस के छठे सीजन की विजेता थीं। 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का किरदार निभा कर पॉपुलर हुईं उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस में अपना रियल अवतार दिखाया था। उर्वशी रौतेला कभी निजी जिंदगी तो कभी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं।

सीजन 7

सीजन 7

बिग बॉस का सातवां सीजन अब तक का सबसे जबरदस्त सीजन में गिना जाता है। शो में गौहर खान के स्मार्ट गेम के सामने सभी फीके पड़ गए थे। उनका और कुशाल टंडन का अफेयर भी इस सीजन के दौरान सुर्खियों में रहा था। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सीजन 11

सीजन 11

सीजन 11 में शिल्पा शिंदे का बोलबाला रहा था। उनकी और विकास गुप्ता की तू-तू-मैं-मैं की वजह से इस सीजन की टीआरपी भी काफी शानदार रही थी। इस सीजन में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिला था लेकिन आखिरकार शिल्पा शिंदे विजेता और हिना खान उप विजेता बनी थीं।

सीजन 12

सीजन 12

सीजन 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ बनी थीं। दीपिका इस सीजन में सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी थीं। श्रीशांत के साथ उनकी दोस्ती ने भी इस सीजन में खूब सुर्खियों में रही थी।

सीजन 14

सीजन 14

बिग बॉस सीजन 14 की ट्रॉफी रुबीना दिलैक ने अपने नाम की थी। रुबीना दिलैक के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी उनके साथ इस शो में शामिल हुए थे।

सीजन 15

सीजन 15

सीजन 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश बनी थीं। उनकी और करण कुंद्रा की जोड़ी इस सीजन में काफी पॉपुलर हुई थी। बिग बॉस खत्म होने के बाद अब भी दोनों साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X