Bigg Boss 16: 'खुद की बेटी संभलती नहीं...' सुंबुल के पिता से पर बरसीं टीना दत्ता

Tina Sumbul

Tina Dutta angry on Sumbul father: बिग बॉस 16 फिलहाल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में सभी फ्लेवर देखने को मिल रहे हैं। वहीं, बिग बॉस का घर इन दिनों अखाड़े में तब्दील हो गया है। शो में हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से दर्शकों का भी उत्साह शो को लेकर बना हुआ है। शो में फिलहाल सुंबुल और टीना पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है।

दरअसल, पिछले दिनों सुंबुल के पिता ने फोन पर बात की थी और इस दौरान वो शालीन और टीना से बुरी तरह नाराज थे। उन्होंने टीना दत्ता को गाली भी दी थी। अब बिग बॉस में कुछ ऐसा हुआ है कि सुंबुल के पिता एक बार घरवालों के बीच सुर्खियों में हैं और उनकी वजह से घर में हंगामा मच गया है।

हुआ यूं कि सुंबुल और पिता के बीच बातचीत का वीडियो सभी घरवालों को दिखाया गया। इस दौरान शालीन और टीना ने वीडियो का वो हिस्सा भी देखा, जहां सुंबुल के पिता टीना दत्ता को गाली देते हैं। यह वीडियो देखकर टीना दत्ता ने अपना आपा खो दिया। बिग बॉस के घर में बुरी तरह बवाल मच गया है।

भड़के शालीन

भड़के शालीन

सुंबुल की उनके पिता संग बातचीत देखकर शालीन भड़क जाते हैं. शालीन गुस्से में सुंबुल से कहते नजर आ रहे हैं- 'तुम्हारा बाप तुमको बोल रहा है कि दूर रहो तो दूर रहो। दिमाग खराब है क्या? ये कहते हुए शालीन गुस्से से टेबल पर लात मारकर अपना गुस्सा दिखाते हैं।

 गुस्से में बेकाबू हुईं टीना

गुस्से में बेकाबू हुईं टीना

वहीं, टीना दत्ता भी गुस्से में बेकाबू हो जाती हैं। टीना गुस्से में सुंबुल से कहती हैं-मेरा कैरेक्टर असासिनेशन कर रहे हैं, खुद की बेटी की इज्जत बचाने के लिए। खुद की बेटी नहीं संभलती है तो दूसरों की बेटी पर उंगली मत उठाओ। टीना गुस्से में दीवार पर पंच भी मारती हैं लेकिन शालीन उन्हें रोकते हैं।

रोने लगती है सुंबुल

रोने लगती है सुंबुल

सुंबुल यह सब देखकर रोने लगती है और उनकी तबियत खराब हो जाती है। निम्रत और साजिद खान उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन सुंबुल बेबस नजर आती हैं। वहीं, जल्द ही शो में सुंबुल के दोस्त फहमान की भी एंट्री होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X