Bigg Boss 16: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म की Tina Datta बनेंगी हीरोइन, फिनाले से पहले शो से बाहर!

Tina Datta

Tina Datta: बिग बॅास 16 का सीजन सभी कंटेस्टेंट के लिए काफी लकी रहा है। बिग बॅास 16 में निमृत कौर अहलूवालिया को एकता कपूर ने लव सेक्स और धोखा 2 में काम करने का प्रस्ताव दिया है। जाहिर सी बात है कि निमृत कौर के करियर के लिए यह बड़ा मौका है। लेकिन इसी के साथ एक और ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो फिल्म में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं टीना दत्ता की।

बिग बॅास 16 फेम टीना दत्ता को एक बड़ी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला है। हिंदी फिल्मों से अधिक साउथ की फिल्में इन दिनों डिमांड में हैं। साउथ की फिल्में हमेशा से ही नंबर 1 की कैटेगरी पर रहती हैं। ऐसे में टीना दत्ता ने भी बड़ी छलांग लगाई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार टीना दत्ता को साउथ की एक बड़ी फिल्म के लिए हीरोइन बनने का प्रस्ताव मिला हुआ है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट अनुसार टीना दत्ता को आने वाली अपकमिंग साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि टीना दत्ता की यह फिल्म तेलुगू में होगी। माना जा रहा है कि यह टीना दत्ता का बड़ा तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू होगा। टीना दत्ता को इस फिल्म लीड हीरोइन बनने का प्रस्ताव मिला है। इस फिल्म की कहानी का भी खुलासा हो गया है।

यह एक अमीर और गरीब माहौल के दो लोगों की लव स्टोरी होगी। टीना दत्ता एक अमीर लड़की की भूमिका निभा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी खबर आ रही है कि टीना दत्ता जल्द ही बिग बॅास शो को अलविदा कहने वाली हैं। मिली जानकारी अनुसार टीना दत्ता को मेडिकल की वजह से शो से बाहर जाना पड़ सकता है। अभी इस मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। फिलहाल शो में टिकट टू फिनाले की रेस जारी है। शो में टॉप 2 कंटेस्टेंट के तौर पर शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: tina datta bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X