Bigg Boss 16 में Shalin के बर्थडे पर Tina Datta ने फूलों से सजाया बिस्तर, फोटो वायरल

बिग बॅास 16 का गेम दिलचस्प होता जा रहा है। वहीं चिकन चिकन करते हुए शालीन भनोट भी अब गेम खेलना शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां शालीन ने बड़ी समझदारी से गौतम विज को घर से बेघर करने के लिए प्रियंका की गैंग में छेद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ शालीन और टीना दत्ता का रिश्ता भी दोस्ती से प्यार की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। शालीन भनोट के जन्मदिन पर यह खास तौर पर देखने को मिला। शालीन भनोट के जन्मदिन पर टीना दत्ता ने एक खास तोहफा उन्हें दिया है। अपने इस दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए टीना ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। बुधवार के एपिसोड में शालीन भनोट के जन्मदिन पर टीना दत्ता ऐसा ही खास काम करने वाली हैं। मंगलवार के एपिसोड में साजिद खान ने टीना दत्ता को यह अहसास दिलाया कि शालीन भनोट उनकी काफी केयर करते हैं। ऐसे में टीना दत्ता भी शालीन की तरफ अपना झुकाव महसूस करने लगी हैं।

शालीन का खास जन्मदिन
शालीन और टीना की दोस्ती अब बिग बॅास के घर में फेक नहीं बल्कि रियल दिखाई पड़ रही है। ऐसे में शालीन का जन्मदिन भी खास मौके पर आया है। टीना दत्ता शालीन के खास प्लान करती हैं। शालीन के कमरे में ना रहते हुए वह उनके बिस्तर को फूलों से सजा देती हैं।
Recommended Video

फूलों के साथ ही टीना दत्ता का सरप्राइज
फूलों के साथ ही टीना दत्ता शालीन के बेड पर हैप्पी बर्थडे भी लिखती हैं। टीना का यह सरप्राइज शालीन को बेहद पसंद आता है। शालीन इसी वक्त टीना से कहते हैं कि तुम मेरे सामने एक बच्चे की तरह हो। टीना इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं कि मैं बच्ची नहीं हूं।

शालीन और टीना का प्यार
आप जिस तरह मुझसे बात कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं है। दोनों इस वक्त एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई देते हैं। लेकिन दोनों के बीच की टकरार लगातार जारी रहती है। आपको बता दें कि फैंस भी टीना और शालीन की इस दोस्ती को पसंद कर रहे हैं।

शालीन और टीना नॅामिनेटेड
फैंस ने शालीन के बिस्तर की तस्वीरें भी वायरल की हैं। बता दें कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता और शालीन भनोट दोनों ही नॉमिनेटेड हैं। सौंदर्या और गौतम विज भी नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हैं। इन चारों में से सबसे अधिक सौंदर्या या फिर गौतम में से कोई एक घर से बेघर हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











