BB16: टूटी हुई टीना दत्ता का सहारा बने शालीन भनोट, कबूला एक दूसरे के लिए प्यार
'बिग बॉस 16' को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शो में हर प्रतिभागी अपने गेम को पूरी शिद्दत के साथ खेल रहा है। किसी के बीच लड़ाई-झगड़े, तो प्यार और तकरार का दौर भी शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच लड़ाई चल रही थी। दोनों आपस में खूब लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे थे। लेकिन, आखिर अब दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म हो गया है।
दोनों के मनमुटाव के खत्म होने की वजह टीना का पालतू डॉग है। दरअसल, बिग बॉस ने टीना को एक निजी जानकारी दी कि उनके पालतू डॉग की तबियत ठीक नहीं है। उसकी हालत गंभीर है। टीना ये सुनकर रोने लगती हैं और काफी दुखी हो जाती हैं। तभी शालीन उनके पास आते हैं और उन्हें संभालते हैं। इस बीच, दोनों के गिले-शिकवे दूर हो जाते हैं और दोनों एक दूसरे वापस दोस्ती कर लेते हैं।

शालीन भनोट, टीना को गले लगा लेते हैं। साथ ही वो टीना से पूछते हैं कि वो उन्हें पसंद करती हैं या नहीं । टीना सिर हिलाकर हां में जवाब देती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। हालांकि, सम्बुल को दोनों की दोस्ती पसंद नहीं आती है। वो कहती भी हैं कि उन्हें इंस्लटेड जैसा महसूस हो रहा है। वहीं, गोरी नागोरी नोटिस कर लेती हैं कि दोनों ने एक दूसरे की अंगूठी पहन रखी है।
सारी घटना को देखने के बाद बिग बॉस टीना दत्ता और शालीन को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि उन्होंने टीना के साथ निजी जानकारी शेयर की थी और उन्हें ये बात बाहर नहीं शेयर करनी चाहिए थी। वहीं, टीना बताती हैं कि वो बेहद टूट गई थीं और खुद को रोक नहीं पाईं। शालीन भी बिग बॉस से इस बात के लिए माफी मांगते हैं।
बहरहाल, दोनों की दोस्ती हो गई है और दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार भी कर दिया है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में क्या होता है ये भी देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications