Bigg Boss 16: बिग बॅास के इतिहास की सबसे बड़ी कैट फाइट, प्रियंका चौधरी, शहनाज और हिना खान!

बिग बॅास 16 में इस बार टीना दत्ता, निम्रत कौर, प्रियंका चहर चौधरी के बीच कई बार लड़ाई देखने को मिली है। बिग बॅास के हर सीजन में किसी ने किसी के बीच कैट फाइट देखने को मिली है। इस बार भी एक नहीं बल्कि कई महिला कंटेस्टेंट आपस में भिड़ंत करते हुए दिख रही हैं। बिग बॅास 16 में श्रीजिता डे और टीना दत्ता के बीच काफी बहस होती हुई दिखाई दी। घर में एंट्री से पहले दोनों के बीच लड़ाई होती दिखाई दी। बिग बॅास ने कन्फेशन रूप में बुलाकर टीना दत्ता और श्रीजिता को आपसी विवाद सुलझाने के लिए बोला। श्रीजिता ने टीना के लिए बोला था कि वह छोटी सी समस्या होने पर भी लड़ने लगती हैं। लेकिन टीना दत्ता गेम में आगे आ गईं और श्रीजिता शो से बाहर हो गईं।

प्रियंका चाहर चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया
उदारियां फेम प्रियंका चहरचौधरी और छोटी सरदानीफेम निमृत कौर अहलूवालिया के बीच भी कई बार लड़ाई देखने को मिली। कोई भी एपिसोड ऐसा नहीं गया, जब प्रियंका चहर चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच लड़ाई होती हुई दिखाई दी। दोनों के बीच मामला इस तरह गर्म हुआ कि निम्रत कौर ने प्रियंका को गाली दे दी। जिसे लेकर सलमान खान ने निम्रत कौर को फटकार भी लगाई।

हिना खान और शिल्पा शिंदे
बिग बॅास 11 की जोड़ी हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच की लड़ाई भी यादगार रही है। दोनों ही फाइनल में एक साथ पहुंचे थे। दोनों के बीच की कैट फाइट से बिगबॅास 11 का माहौल हमेशा रंगीन रहा है। दोनों के विचार एक दूसरे से नहीं मिलते थे, जिसे लेकर हिना खान और शिल्पा शिंदे ने खुद को बिग बॅास के इतिहास में टॅाप महिला कंटेस्टेंट बनाया।

शहनाज गिल और हिमांशी खुराना
बिग बॅास 13 का सीजन सिद्धार्थ शुक्ला के नाम से जाना जाता है। लेकिन शहनाज गिल और हिमांशी खुराना ने भी अपनी फाइट से बिग बॅास 13 का सीजन यादगार बना दिया। शहनाज और हिमांशी खुराना की बाहर की लड़ाई जब बिग बॅास के घर में पहुंची तो हंगामा काफी हुआ था। दोनों को को ही इस शो से काफी लोकप्रियता मिली।

रुबीना दिलाइक और कविता कौशिक
बिग बॅास 14 में रुबीना दिलैक और कविता कौशिक के बीच का झगड़ा कौन भूल सकता है। कविता और रुबीना ने भी बिग बॅास सीजन को यादगार बना दिया। अभिनव शुक्ला को लेकर रुबीना और कविता में लड़ाई हुई। बिग बॅास ने एक टास्क के कारण घर का दरवाजा खोला था। जिसके बाद रुबीना से फाइट करके कविता कौशिक शो से बाहर हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications