Bigg Boss 16: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, कमाए सबसे अधिक करोड़ों, जानिए कौन?

Sumbul Touqeer Khan:बिग बॅास 16 में खेल अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। ऐसे में घर के अंदर 9 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। इस सप्ताह भी कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर जाने वाला है। बिग बॅास 16 में एम सी स्टैन और सुंबुल तौकीर खान को सबसे कम एक्टिव कंटेस्टेंटस बताया गया है। हर बार दोनों को इसे लेकर घर के भीतर और बाहर आरोप सहने पड़े हैं।
वहीं अब सुंबुल तौकीर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॅास से तगड़ी कमाई कर ली है। सुंबुल तौकीर खान की शो में सबसे अधिक फीस लेने वाली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई थी। वहीं अब शो में 100 दिन से अधिक टिक कर सुंबुल तौकीर खान ने करोड़ों की कमाई कर ली है।
बिग बॅास 16 में अब्दु रोजिक, साजिद खान शो से बाहर हो गए हैं। घर के भीतर शिव ठाकरे, टीना दत्ता, निमृत कौर, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, एम सी स्टैन, अर्चना गौतम और सौंदर्या बचे हुए हैं। हाल ही में सामने आयी एक रिपोर्ट अनुसार बिग बॅास 16 के सभी कंटेस्टेंट के मुकाबले सबसे अधिक फीस सुंबुल तौकीर खान को दी गई है। बिग बॅास ने सुंबुल तौकीर खान को करोड़पति बना दिया है।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार बिग बॅास 16 की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान शो में सबसे ज्यादा अधिक फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं। सुंबुल और अब्दु रोजित एक ही उम्र के कंटेस्टेंट रहे हैं। अब्दु रोजिक तो शो से बाहर अपने काम के कारण चले गए हैं। सुंबुल शो में रहकर कमाई पर कमाई बटोरती जा रही हैं। रिपोर्ट अनुसार सुंबुल को हर वीक के लिए 9 लाख की फीस दी गई है। ऐसे में अभी तक सुंबुल तौकीर खान ने 1.68 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। टीना दत्ता ने शो से अभी तक 1 करोड़ के करीब की कमाई अपनी झोली में रखी है।


Click it and Unblock the Notifications











