Sumbul को Bigg Boss 16 ने दिया बड़ा मौका, पिता से फोन पर बात- Shalin का खेल खत्म !

Sumbul Touqeer Khan बिग बॅास 16 में कमजोर खिलाड़ी होने के बाद भी सुंबुल तौकीर खान पूरे शो में छाई हुई हैं। मिली जानकारी अनुसार एक बार फिर से सुंबुल के पिता को शो में बुलाकर बेटी से बात कराई गई है। ऐसा मालूम होता है कि बिग बॅास के मेकर्स खुद सुंबुल को टीना दत्ता और शालीन भनोट के खिलाफ खड़े होने की तरफ इशारा दे रहे हैं।वीकेंड का वार सुंबुल तौकीर खान के लिए काफी मुश्किल रहा। जहां उन पर शालीन की तरफ झुकाव होने का आरोप लगा। सलमान ने खुद कहा कि शालीन से सुंबुल ओबसेस्ड है।
ऐसे में सुंबुल ने शो पर अपनी सफाई में यह कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। ऐसे में खबर है कि बिग बॅास ने सुंबुल को एक बड़ा मौका दिया है अपने पिता से बात करने का। आने वाले एपिसोड में सुंबुल को बूस्ट करने के लिए उनके पिता तौकीर खान से बात कराई जाएगी। सुंबुल के पिता अपनी बेटी के गेम खेलने के तरीके से खुश नहीं हैं।

टीना और शालीन को उनकी औकात दिखाना - सुंंबुल के पिता का बयान
उन्होंने सुंबुल से कहा है कि बेटा आपको टीना और शालीन को उनकी औकात दिखानी है नेशनल टीवी पर। सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना का गेम सामने रखा और साथ ही शिव ठाकरे की तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ एक वेबसाइट से बातचीत में सुंबुल के पिता ने कहा है कि शालीन के लिए सुंबुल जरा भी ओबसेस्ड नहीं है। बल्कि वो शालीन की काफी केयर करती है।

सुंबुल को टारगेट किया
वह आगे कहते हैं कि लड़ाई के वक्त सौंदर्या भी एम सी स्टैन को पकड़कर रोक रही थी, वो किसी ने नोटिस नहीं किया। लेकिन सुंबुल लाइमलाइट में आ गई। सुंबुल के पिता ने कहा कि शो पर लोग एक दूसरे के गले मिल रहे हैं। किस कर रहे हैं। लेकिन सुंबुल ऐसा करे तो उसे बोला जाता है। सब जानते हैं कि सुंबुल को जितना टारगेट किया जाएगा वो उतना ही हाइप होगी।

शालीन को पिता जैसा मानती है सुंबुल
सुंबुल के पिता ने कहा है कि शालीन को वह फादर के तौर पर मानती है। इस वजह से वह उनके लिए खड़ी हुई। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिह बॅास के घर में सुंबुल तौकीर खान की चुप्पी पर सोशल मीडिया पर भी कई फैंस ने लिखा है कि उन्हें शो से बाहर लाना चाहिए।

सुंबुल को शो से बाहर आना चाहिए?
वहीं गौतम विज ने भी शो से बाहर आकर बताया कि वह बिग बॅास के घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान को मानते हैं। मान्या सिंह औकर गोरी नागौरी ने भी यह कहा ता कि सुंबुल को सबसे पहले शो से बाहर आना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











