BB16: इमली फेम सुम्बुल तौकीर के पिता ने लगाई शालीन भनोट की क्लास, बोले- 'मेरी बेटी का तमाशा...'

'बिग बॉस 16' की शुरुआत के साथ ही कुछ प्रतिभागी ऐसे हैं जो अच्छी या बुरी वजह से लोगों की नजरों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। शालीन भनोट भी ऐसे ही कंटेस्टेंट के रूप में उभरे जो अपने गुस्सैल स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहे तो वहीं, अब वीकेंड के वार में उन्हें अच्छी खासी डांट पड़ने वाली है वो भी सलमान खान नहीं बल्कि बिग बॉस में आए अतिथि से।'वीकेंड का वार' का दरअसल नया प्रोमो रिलीज किया गया है।

इस प्रोमो में 'इमली' फेम सुम्बुल तौकीर के पिता, शालीन भनोट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं। साथ ही, वो अपनी बेटी को शालीन और टीना दत्ता से दूरी बनाकर रखने की सलाह देते हैं। उनकी इन बातों को सुन सुम्बुल जहां इमोशनल नजर आती हैं वहीं, शालीन भनोट हैरान दिखाई देते हैं।

Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer father slams Shalin bhanot on weekend ka War

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि, सुम्बुल तौकीर के पिता उनसे कहते हैं- 'सुम्बुल तुम जितनी प्योर-हार्टेड हो ना, उससे मैं डर गया हूं। देख लो दुनिया कैसी है बेटा?' आगे वो शालीन से कहते हैं- 'शालीन वो बहुत प्योर हार्ट के साथ तुमसे मिली लेकिन तुमने क्या किया? तुमने उसका तमाशा बना दिया। मुझे उम्मीद भी नहीं थी आपसे शालीन कि, आप इस तरह की हरकत करोगे।'

शालीन भनोट, सुम्बुल के पिता के सामने हाथ जोड़े नजर आते हैं। वहीं पर खड़े होकर सलमान खान सबकुछ देख रहे होते हैं। इस प्रोमो को देखकर लग रहा है कि बिग बॉस के इस 'वीकेंड के वार' में काफी घमासान और धमाल होने वाला है। शालीन भनोट की बात करें तो वो इन दिनों शो में कई लड़कियों से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह उन्होंने सेट पर मौजूद डॉक्टर के साथ भी बदतमीजी की। ऐसे में सलमान खान उन्हें आज क्या कहते हैं ये भी देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X