अपशब्द बोलने पर Sumbul Touqeer के पिता बोले- बेहोशी में फोन पर बात हुई, बेटी को वोट मत करना

Sumbul touqeer khan Father :बिग बॅास 16 में सुंबुल तौकीर खान के पिता के फोन काॅल से बवाल हुआ है। चर्चा है कि सुंबुल के पिता तौकीर खान के साथ टीना दत्ता और शालीन भनोट का परिवार इस वीकेंड का वार शो पर नजर आएगा। लेकिन इससे पहले सुंबुल तौकीर खान के पिता ने वीडियो जारी कर औकात वाले बयान पर अपना पक्ष सामने रखा है। बिग बॅास के घर में तबीयत खराब होने के कारण सुंबुल के पिता को बेटी से बात करने का मौका मिला। सुंबुल के पिता ने बेटी को समझाने के समय टीना और शालीन को लेकर अपशब्द का इस्तेमाल किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। इस पूरे मामले को लेकर सुंबुल के पिता ने मीडिया में बयान जारी किया है। एक वेबसाइट से बातचीत में सुंबुल के पिता ने कहा है कि वीकेंड का वार वाले एपिसोड के बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी।

बेहोशी की हालत में मैंने सुंबुल से बात की- सुंबुल पिता
उनका बीपी हाई हो गया। उन्हें हार्ट की समस्या है। उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह नींद में बेटी सुंबुल का नाम ले रहे थे। फिर उनकी छोटी बेटी ने मैनेजर के जरिए सुंबुल की पिता से बात करानेकी कोशिश की।उन्होंने आगे कहा कि बेहोशी की हालत में मैंने सुंबुल से क्या बात की है, यह मेरी समझ में नहीं आया। 2 दिन बाद उन्हें पता चला कि क्या टेलीकास्ट हुआ है।

मेरी बेटी को 50 दिन से गलत बोला जा रहा है
सुंबुल के पिता ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं जो भी मेरे मुंह से अपशब्द निकले हैं। तौकीर खान ने टीनाकी मां से भी माफी मांगी। साथ ही कहा कि उनके शब्द से टीना की मां के आंख से आंसू निकले, उनकी बेटी जो 50 दिनों से शो में गलत शब्द बोल रही है, उससे उन्हें भी बहुत तकलीफ पहुंची है।

बेटी को शो में भेजकर गलती कर दी
सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या टीना की मां बड़ा दिल करके क्या बेटी की बातों के लिए माफी मांग सकती हैं। वहीं एक अखबार से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब शो का प्रस्ताव आया तो मुझे लगा उसे दुनियादारी समझने के लिए यहां पर अच्छा मौका मिलेगा। मैंने तब सोचा भी नहीं था, कि ऐसा कुछ होगा।

फैंस से अपील- सुंबुल को वोट मत करना
अफसोस है कि मैंने अपनी बेटी को शो में भेजने का फैसला लिया। वह कहते हैं कि अब मेरी बेटी को शो से बाहर हो जाना चाहिए। जो लड़की घर में है वो मेरी बेटी नहीं है। उसने अपनी सकारात्मकता और खुशियां खत्म कर ली हैं। मैं उसे दुख में नहीं देखना चाहता। मैं फैंस से अपील करता हूं कि उसे वोट ना करें और इस शनिवार घर से बाहर निकाल दें।


Click it and Unblock the Notifications











