Bigg Boss 16- सुंबुल के पिता ने नए कैप्टन Shiv Thakare को बोला असली मराठा, बेटी का बड़ा भाई

बिग बॅास 16 में शिव ठाकरे ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो कि बिग बॅास मराठी के अपने अनुभव के साथ सीधे और समझदारी के साथ अपना गेम खेल रहे हैं। शिव ठाकरे के फैंस चाहते थे कि वह कैप्टन बन जाए। और ऐसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शिव ठाकरे घर में हुए कैप्टसीं टास्क में जीतक घर के नए कप्तान बन गए हैं। घर के अंदर जहां कुछ लोगों को उनका कप्तान बनना नहीं पसंद आ रहा है, वहीं बिग बॅास 16 की कंटेस्टेटं सुंबुल के पिता तौकीर खान ने शिव को बिग बॅास का नया कप्तान बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुंबुल के पिता, जिन्होंने अपनी बेटी को कुछ सलाह देने के लिए शो में प्रवेश किया। सुंबुल के पिता, तौकीर खान ने कहा कि आज अगर कोई मुझसे पूछता है कि असली मराठा कौन है? तो मेरे पास सिर्फ एक जवाब है और वह है शिव ठाकरे। जिस तरह से आपने बड़े भाई की तरह सुंबुल के सिर पर धीरे से हाथ फेरा, वास्तव में मेरे दिल को छू गया है। बता दें कि प्रियंका चहर चौधरी को कप्तानी टास्क में हराकर शिव ठाकरे नए कप्तान बनकर घर से बेघर होने वाले खतरे से भी एक वीक के लिए सुरक्षित हो चुके हैं।
बता दें कि शिव ठाकरे बिग बॅास 16 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट बनते जा रहे हैं। बिना किसी ग्रुप के वह अपने दिल और दिमाग के साथ इस गेम को खेल रहे हैं। अब्दु रोजिक के साथ भी उनकी दोस्ती काफी पसंद की जा रही है। बिग बॅास का नया प्रोमो भी सामने आया है जहां पर निम्रत कौर के साश शिव की बहस होता दिखाई दे रहा है। शिव आरोप लगाते हैं कि निम्रत ओवर एक्टिंग कर रही है। निम्रत का यह सुनकर रोकर बुरा हाल हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
