..................... बिग बॅास 16 में सुंबुल के पिता के अपशब्द कहने के बाद टीना दत्ता की मां ने वीडियो के जरिए फैंस से की अपील।bigg boss 16 sumbul father abused actress on tv tina datta mother posted a crying video - Hindi Filmibeat

BB 16: Sumbul के पिता की हरकत पर भड़कीं Tina की मां- नेशनल टीवी पर गाली देना सही है?

Sumbul Touqeer khan, Tina Datta

Sumbul Touqeer khan, Tina Datta:बिग बॅास 16 में सुंबुल तौकीर खान के पिता के एक फोन के बाद शो के बाहर हंगामा मचा हुआ है। मंगलवार के एपिसोड में मेडिकल अपील पर सुंबुल तौकीर खान के पिता को उनसे बात करने का मौका मिला। जहां पर उन्होंने बिग बॅास के नियम तोड़कर सुंबुल को घर की जानकारी दी। टीना और शालीन के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया।सुंबुल तौकीर खान के पिता ने सुंबुल को बिग बॅास के घर में फोन कर यह कहा कि उन्हें टीना और शालीन को नेशनल टीवी पर उनकी औकात दिखानी है। शालीन के पिता के बाद इस मामले को लेकर टीना दत्ता की मां ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और सभी फैंस से एक खास अपील की है। टीना की मां ने सवाल उठाया है कि क्या नेशनल टीवी पर उनकी बेटी को गाली देना सही है?

नेशनल टीवी पर अपनी बेटी के साथ हुए बुरे बर्ताव और अपमान को देख कर टीना की मां भावुक हो गई हैं। टीवी पर जाकर अपने विचार जाहिर करने का अवसर उन्हें नहीं मिला। इस वजह से टीना के सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में टीना की मां दर्शकों से अपील कर रही हैं कि क्या नेशनल मंच पर किसी के लिए अपनी बेटी को गाली देना और उसे नीचा दिखाना सही था, उन्होंने यह भी कहै कि क्या किसी को अपनी औकात दिखाने की सलाह देना माता-पिता का कर्तव्य है।

टीना की मां का यह वीडियो उनके फैंस के बीच वायरल हो रहा है। आप भी देखिए आखिर टीना की मां ने अपनी बेटी के लिए क्या बोला है। आपको बता दें कि टीना दत्ता पूरे दिमाग के साथ इस गेम को खेल रही हैं। इस वीक उन्होंने चालाकी के साथ नॅामिनेशनल से भी खुद को बचा लिया है। वहीं वीकेंड के वार पर मुमकिन है कि सुंबुल के पिता के फोन कॅाल पर सलमान खान घर पर चर्चा जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X