..................... श्रीजिता डे हुईं बिग बॉस 16 से बाहर, बनीं आउट होने वाली पहली कंटेस्टेंट | Bigg Boss 16: Sreejita De evicted from Salman Khan show, first contestant to get eliminated - Hindi Filmibeat

BB 16 update: श्रीजिता डे हुईं 'बिग बॉस' के घर से बेघर, बनीं शो से OUT होने वाली पहली कंटेस्टेंट

bigg-boss-16-sreejita-de-evicted-from-salman-khan-show-first-contestant-to-get-eliminated

'बिग बॉस 16' का इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' एपिसोड काफी मजेदार रहा। वहीं, शो का पहला इविक्शन भी हो गया है। बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली पहली प्रतिभागी श्रीजिता डे बनीं। श्रीजिता का बाहर निकलना घरवालों के लिए भी काफी हैरान कर देने वाला था। उन्होंने घर में मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। हालांकि, कई मौकों पर उनकी लड़ाई भी हो गई थी।

वहीं, श्रीजिता के अलावा शालीन भनोत, टीना दत्ता, गोरी नागौरी और एमसी स्टैन भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की सूचि में थे। लेकिन, श्रीजिता अब घर से बाहर हो चुकी हैं। श्रीजिता ज्यादातर समय घर में बैठकर बातें करते और अच्छे मूड में ही नजर आईं लेकिन, कुछ कंटेस्टेंट से उनकी कुछ खास नहीं जम रही थी।

टीना दत्ता से भी श्रीजिता डे की बॉन्डिंग कुछ खास नहीं रही। फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए श्रीजिता ने कहा- 'मैं बहुत ज्यादा शॉक्ड थी। जब सलमान सर ने मेरा नाम अनाउंस किया तो निमृत और गौतम मुझे उठने ही नहीं दे रहे थे कि वो प्रैंक कर रहे हैं लेकिन मुझे लग रहा था कि शायद कुछ गड़बड़ हो सकता है।'

श्रीजिता डे टीना के साथ बॉन्डिंग पर कहा- 'मुझे नहीं पता क्यों दर्शक कन्फ्यूज हुए। मैंने कभी नहीं बोला कि हम दोस्त हैं। मैंने उन्हें नॉमिनेट भी किया क्योंकि हमारे बीच पहले हफ्ते कम बातचीत हुई थी, मैंने भी नहीं बात किया। लेकिन, मुझे लग रहा था कि लोग इतने समझदार हैं कि समझ जाएं कि हमारे बीच क्या है। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं झगड़ा कर के बताऊं, हमारी केमिस्ट्री कैसी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X