Bigg Boss 16 video- दौड़ कर Abdu Rozik ने Salman को लगाया गले, दिया अनोखा गिफ्ट, लड़ाई से दुखी

Salman Khan, Abdu Rozik

Bigg Boss 16 शुक्रवार का वार का प्रोमो सामने आया है। Salman khan बिग बॉस 16 के पहले वीकेंड के वार के लिए सीधा बिग बॉस हाउस में एंट्री करते हैं। बाजे और धूम के साथ बिग बॉस हाउस में सलमान खान की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस के फैंस ने सलमान खान के इस प्रोमो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इस प्रोमो का सबसे खास हिस्सा वो बन गया है जब सलमान खान को घर के अंदर आता हुआ देख कर अब्दु रोजिक उन्हें दौड़ कर जाकर गले लगा लेते हैं। साथ ही इस प्रोमो में सम्मान खान और अब्दु के बीच की मस्ती और अपनापन भी देखने को मिलेगा। जब खुद सलमान खान आकर अब्दु रोजिक को एक खास गिफ्ट देते हैं।

कुछ दिन पहले अब्दु रोजिक ने एक्सरसाइज के लिए छोटे डम्बल की चाहत बिग बॉस के सामने रखी थी। सलमान खान इसे गिफ्ट को लेकर अब्दु के पास घर के अंदर आए हैं। जहां पर अब्दु को जैसे ही ये गिफ्ट मिलता है वो बेहद खुश हो जाते हैं। इस पूरे वीकेंड का वॉर के दौरान अब्दु और सलमान के बीच का रिश्ता हाइलाइट होगा।साथ ही मान्या सिंह को भी सलमान फटकार लगाते हुए दिखाई दे सकते हैं जहां मान्या और श्रीजिता के बीच झगड़ा होता है। मान्या उन्हें टीवी एक्टर बुलाती हैं।इसका प्रोमो भी सामने आया है। दोनो एक दूसरे के करियर पर सवाल उठाते हुए दिखाई देते हैं। यह सारा तमाशा सलमान के सामने ही होता है। जिसे देखकर सलमान दुखी नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X