Bigg Boss Eviction: 'बिग बॉस' में हुआ चौंकाने वाला एलिमिनेशन, ट्रॉफी के करीब आते-आते रह गईं प्रियंका

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Chaudhary Elimination: 'बिग बॉस' से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पिछले काफी समय से दावा किया जा रहा था कि प्रियंका चाहर चौधरी ही शो की विनर बनेंगी, लेकिन अब खबर आ रही है कि वो शो से आउट हो चुकी हैं। जी हां, टॉप 3 में जगह बनाने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि प्रियंका के हाथ ही ट्रॉफी लगेगी लेकिन लगता है पूरा गेम पलट गया है और अब प्रियंका ही टॉप 3 में सबसे पहले आउट हुई हैं। इस ऐलान के बाद अब 'बिग बॉस' के फैंस सदमे में आ गए हैं।
बिग बॉस का पलटा गेम
बिग बॉस का गेम अब बिलकुल उल्टा हो गया है। जिसे इस शो की विनर माना जा रहा था वो अब शो से बाहर हो गई हैं। प्रियंका के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लोग उतर आए थे और अपनी दिल की बात कर रहे थे। प्रियंका को मिल रहा भरोसा देखकर तो यही लग रहा है कि उनके हाथ ट्रॉफी आए या ना आए लेकिन वो इस शो में आने के बाद सबके दिलों की रानी जरूर बन गई हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई ट्रेंड वायरल हो रहे थे, माना यही जा रहा था कि प्रियंका की बिग बॉस की विनर बनेंगी लेकिन अब सब अलग हो गया है।
फेवरेट रही हैं प्रियंका
'बिग बॉस 16' की विनर तो नहीं है लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर हर जगह पर उन्हीं के चर्चे रहे हैं। यही नहीं, कई सितारे भी प्रियंका को विनर बनते हुए देखना चाहते हैं। प्रियंका ने भले ही अपने जिगरी दोस्त अंकित के साथ एंट्री ली थी लेकिन वो अकेले ही शेरनी की तरह घर में दहाड़ रही हैं। यही नहीं, 'बिग बॉस' ने भी प्रियंका को अपनी फेवरेट बताया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस का असली नाम परी चौधरी है, लेकिन न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर उन्होंने अपना नाम परी से प्रियंका कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











