Sajid को बताया निर्दोष, Rakhi Sawant पर भड़कीं Sherlyn Chopra- गंजा सिर छिपाती है, चर्बी की दुकान

Sherlyn chopra, Rakhi Sawant

बिग बॅास 16 में मी टू आरोपी साजिद खान की एंट्री से बवाल मचा हुआ है। शर्लिन चोपड़ा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की है। रोते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि उनका बयान दर्ज नहीं किया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर राखी सावंत ने एक सवाल के जवाब में शर्लिन चोपड़ा का मजाक उड़ाया है। राखी ने कहा था कि कोई साजिद का केस नहीं लेगा।

साजिद कसूरवार नहीं हैं। शर्लिन ने राखी सावंत के इस बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि यह सब क्या बकवास है? आदिल से पहले उसके जितने भी बॅायफ्रेंड थे वो टाइम पास थे। राखी मेहनत नहीं करना चाहती। इसलिए पूरे समय मीडिया के सामने बकबक करती रहती हैं।

शर्लिन ने कहा कि अगर हिम्मत है तो राखी मेरे सामने खड़ी होकर दिखाओ। राखी 31 किलो का मेकअप करती हैं। गंजेपन को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशन राखी लगाती हैं। हर 3 से 4 महीने में ब्वॅायफ्रेंड्स बदलती हैं। हर 6 महीने में अपना पति बदलती हैं। हमने कभी पूछा कि आप ऐसा क्यों करती हो। और वो क्या कर रही थी, कि शर्लिन चोपड़ा को फोड़ दूंगी। अबे, चर्बी की दुकान। बस एक बार मेरे सामने खड़ी होकर दिखा। यह कोमल नाजुक हाथ 8 किलो से ज्यादा भारी है।राखी दिमाग से पैदल औरत हैं।

आप कह रही हैं कि आपके भाई साजिद निर्देोष हैं। तो फिर जांच-पड़ताल होने दो न। दिक्कत क्या है? अगर कोई महिला अपना जिस्म दिखाती है तो इसका मतलब यह है कि उसके साथ रेप किया जाए?

बता दें कि राखी सावंत ने शर्लिन के लिए बोला था कि वह हर 6 महीने में किसी ना किसी पर रेप का केस लगा देती हैं।वह खुद सुधरी नहीं हैं, दूसरों को सुधारने चली हैं। शर्लिन को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। राखी ने कहा कि कोर्ट ने साजिद खान को सजा, फांसी या काला पानी की सजा नहीं दी है। तुम 4 किलो मेकअप लगाकर, साड़ी पहन कर, मीडिया के सामने दूसरों को दोष लगाती हो, तुम्हें शर्म नहीं आती? सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह वीडियो पोस्ट किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X