Bigg Boss 16: टास्क के दौरान शालीन भनोट ने अर्चना गौतम को मारा धक्का, एक्ट्रेस ने उठाई न्याय की मांग
बिग बॉस के घर में अब एक नया बवाल शुरू हो गया है। जी हां टास्क के दौरान शालीन भनोट अर्चना गौतम को गुस्से में धक्का देते हैं।
बिग बॉस 16 की शुरुआत हुए कुछ ही दिन हुए हैं कि अब घर में ड्रामा शुरू हो चुका है। घर में सभी कंटेस्टेंट के ग्रुप बनने शुरू हो गए हैं। जो कि पीठ पीछे एक दूसरे के खिलाफ बोलते हैं। शो में विवादों के साथ-साथ कप्तानी की भी लड़ाई चल रही है। ऐसे में कैप्टेन्सी टास्क के लिए कंटेस्टेंट्स एक दूसरे संग भिड़ते हुए नजर आए।

बिग बॉस में शुरू हुई कप्तानी की जंग
इस बार कैप्टन बनने के टास्क में बिग बॉस ने शिव ठाकरे और गौतम विग को नॉमिनेट किया है। इनमें कुछ कंटेस्टेंट शिव का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ गौतम का करते हुए नजर आए। अब इस कैप्टेंसी के टास्क के लिए शिव और गौतम को सिर पर एक टोकरा लेकर खड़ा रहना है, जिसमें घरवाले अपने-अपने हिसाब से सामान रखेंगे। जो इस टोकरा को पहले छोड़ देगा उसे कैप्टेंसी के नॉमिनेशन से तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।
Tomorrow's episode promo of #BiggBoss16 #BiggBoss • #BB16pic.twitter.com/RRbQ1EdB2U
— ☘︎ (@qualiteatweetz) October 9, 2022
शालीन और अर्चना की हुई धक्का-मुक्की
ऐसे में कैप्टेंसी की रेस में शालीन शिव को बाहर करने के लिए उनका टब सामानों से भर देती हैं। लेकिन अर्चना शालीन को रोकती हैं क्योंकि वह शिव को सपोर्ट करती हैं। लेकिन लगता है कि इस गेम को शालीन कुछ ज्यादा ही गंभीर रूप से लेते हैं और ऐसे में जब अर्चना शालीन को रोकने की कोशिश करती हैं तो शालीन उनको जोर से धक्का दे देते हैं। जिससे अर्चना को अचानक चोट लग जाती है।
अर्चना ने बिग बॉस से की न्याय की मांग
शालीन के इस बर्ताव से अर्चना हैरान रह जाती हैं और वह चिल्लाकर बिग बॉस से कहती हैं कि शालीन ने उन्हें मारा। साथ ही अर्चना बिग बॉस से न्याय की मांग करती हुई नजर आईं और वह कहती हैं कि शालीन को शो से बाहर करना चाहिए। इसके बाद साजिद खान भी अर्चना के सपोर्ट में उतरे उन्होंने कहा कि, 'मैं निकल रहा हूं घर से, मैंने अपना माइक निकाल दिया है'। इसके साथ ही अर्चना भी बोलीं कि 'मैंने भी अपना माइक फेंक दिया है'। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में बिग-बॉस शालीन को क्या सजा देंगे या फिर उन्हें शो से बाहर करने का फैसला किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











