BB16: शालीन भनोट ने डॉक्टर से बदतमीजी, पूछा-MBBS की डिग्री है, क्या सलमान खान लगाएंगे क्लास?
'बिग बॉस 16' की शुरुआत से ही शालीन भनोट अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सुर्खियों में हैं। इस कारण उन्हें बिग बॉस की सजा भी मिली जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि, शालीन भनोट अपने गुस्से पर और भी अधिक काबू नहीं कर पा रहे हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि, शालीन भनोट से बिग बॉस के सेट पर मौजूद डॉक्टर के साथ अभद्रता से पेश आए।

हुआ ये कि, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें चेकअप के लिए मेडिकल रूम में जाने के लिए कहा गया। वहां डॉक्टर को देखते ही शालीन भनोट बुरी तरह भड़क गए और बदतमीजी शुरू कर दी। उन्होंने डॉक्टर से पूछा- तुम मेरा इलाज नहीं कर सकते, तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो।'
उन्होंने डॉक्टर से ये भी कहा कि, क्या तुम्हारे पास एमबीबीएस की डिग्री है, मुझे अपनी क्वॉलिफिकेशन बताओ। तुमने क्या पढ़ाई की है। टीम को बोलो मैं उनसे बात करना चाहता हूं। तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो और मैं ऑन रिकॉर्ड ये बात कह रहा हूं। इसके लिए तुम्हें एमबीबीएस होना पड़ेगा। शालीन डॉक्टर को खुद को छूने तक नहीं देते और और गुस्से में मेडिकल रूम छोड़कर चले जाते हैं। वहीं, इस दौरान मौजूद डॉक्टर उन्हें लगातार शांत करने की कोशिश कर रहे थे।
शालीन भनोट का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं होता है। वो अगले दिन भी विद्रोह करने के मूड में रहते हैं और ना तो एंथम सॉन्ग गाते हैं और ना ही अपनी ड्यूटी निभाने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर शालीन भनोट की जबरदस्त आलोचना हो रही है। बिग बॉस के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि, इस वीकेंड के वार में सलमान खान उनकी जमकर क्लास लगा सकते हैं। ऐसा पहले भी देखा गया है कि सलमान खान बिग बॉस की क्रू के साथ बदतमीजी करने वाले सदस्यों को जमकर फटकार लगाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











