बिग बॉस 16: शालीन भनोट ने किया टीना दत्ता से प्यार का इजहार, लेकिन गौतम विग ने कर दी गड़बड़!
बिग बॉस 16 में लगातार कई दिलचस्प मोड़ नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत से ही कई कंटेस्टेंट लोगों की नजरों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बिग बॉस 16 किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में है। वहीं, अब शो में कई लव एंगल भी बनते नजर आ रहे हैं और लोगों को चिढ़ाने और रुठने-मनाने का भी दौर शुरू हो गया है। पहले भी हम देख चुके हैं कि शालीन भनोट टीना दत्ता की तारीफें करते नजर आए थे।

शालीन भनोट ने गौतम विग के सामने ही कुबूल किया था कि उनके मन में टीना दत्ता के लिए फीलिंग्स है और वो उनसे प्यार करते हैं। इसके बाद बिग बॉस के हालिया एपिसोड में गौतम विग, शालीन भनोट चिढ़ाते हुए नजर आए। टेबल पर टीना दत्ता और शालीन भनोट के सामने ही वो ऐसी बातें करते दिखेंगे जिससे शालीन शरमाते भी नजर आएंगे।इसलिए जानबूझकर वो टीना दत्ता के साथ फ्लर्ट करते हैं और शालीन भनोट उनसे चिढ़ते हुए भी नजर आते हैं। आप भी देखें ये वीडियो-
शालीन भनोट अब आने वाले एपिसोड में वाकई टीना दत्ता के सामने प्यार का इजहार करते हैं या नहीं ये भी देखना बेहद दिलचस्प होगा। शालीन लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। खासकर अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर भी वो काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों डॉक्टर के साथ अभद्रता से पेश आने के कारण वो सुर्खियों में थे।
हुआ यूं था कि स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें चेकअप के लिए मेडिकल रूम में जाने के लिए कहा गया। वहां डॉक्टर को देखते ही शालीन भनोट बुरी तरह भड़क गए और बदतमीजी शुरू कर दी। उन्होंने डॉक्टर से पूछा- तुम मेरा इलाज नहीं कर सकते, तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो।'
उन्होंने डॉक्टर से कहा था- क्या तुम्हारे पास एमबीबीएस की डिग्री है, मुझे अपनी क्वॉलिफिकेशन बताओ। तुमने क्या पढ़ाई की है। टीम को बोलो मैं उनसे बात करना चाहता हूं। तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो और मैं ऑन रिकॉर्ड ये बात कह रहा हूं।' शालीन भनोट लगातार अपना अलग-अलग रूप बिग बॉस में दिखा रहे हैं और टीना दत्ता को वाकई आने वाले एपिसोड में प्रपोज करते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











