Bigg Boss 16 शनिवार एपिसोड-Gori Nagori ने बिग बॅास को दी धमकी, भड़के करण जौहर - बाहर जाना है

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर शनिवार को वीकेंड की क्लास लगाते हुए निर्माता करण जौहर नजर आयेंगे। बिग बॅास 16 के होस्ट सलमान खान की तबीयत खराब होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसके बाद वह इस वीक वीकेंड का एपिसोड होस्ट नहीं कर पायेंगे। लेकिन करण जौहर ने आने के साथ ही कंटेस्टेंट के बीच खौफ का माहौल ला दिया है।
बिग बॅास 16 के शनिवार के वीकेंड का वार का एपिसोड में करण जौहर गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और कंटेस्टेंट गोरी नागौरी को बिग बॅास को धमकी देने के लिए फटकार लगा रहे हैं। करण जौहर ने यह तक कह दिया कि क्या उन्हें घर से जाना है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरी कैप्टन अर्चना के कमरे से फल चुराकर खा रही हैं।
जब अर्चना खुद गोरी को रोकने की कोशिश करती हैं तो वह उनके लड़ पड़ती हैं। अर्चना इस दौरान गोरी को हाथ से धक्का देती हैं। इसके बाद गोरी इस पूरे सीन पर बिग बॅास एक्शन की मांग करती हैं। गोरी ने जिस तरह से बिग बॅास से अपने लिए न्याय मांगा वह उन्हीं पर भारी पड़ जाता है। गोरी और शिव गार्डन एरिया में बैठे रहते हैं। गोरी शिव के साथ गार्डन एरिया में बैठी हुई बोलती दिख रही हैं कि बिग बॅास मैं इसका सिर फोड़ दूंगी। गोरी इसके आगे कहती हैं कि अगर बिग बॅास मुझे आपका जवाब चाहिए।
वरना आज यहां पर किसी का हाथ पैर टूट सकता है। गोरी ने जिस तरह बिग बॅास से बात करने के लिए धमकी दी वह उन्हीं पर भारी पड़ गया। करण जौहर कहते हैं कि गोरी आपको घर में रहना है या फिर बाहर जाना है। इसके साथ बाकी दूसरे कंटेस्टेंट की भी नए होस्ट करण जौहर क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। सलमान खान के अंदाज से अलग इस वीकेंड का वार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications