..................... बिग बॅास 16 सलमान खान वीकेंड एपिसोड से अर्चना गौतम की वायरल फोटो फैंस उत्साहित।Bigg Boss 16 Salman Khan weekend episode viral photo with Archana Gautam fans excited - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 में बड़ा धमाका, Archana Gautam की वापसी, सलमान के साथ VIRAL फोटो

Archana Gautam

बिग बॅास 16 में इस वीक का गेम काफी दिलचस्प हो गया। शिव ठाकरे का गला दबाने के कारण अर्चना गौतम को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एक पार्टी के नेता का कमेंट सुनकर अर्चना गौतम ने लड़ाई के दौरान अपना आपा खो दिया। और उन्होंने कहा कि मैं दीदी के खिलाफ किसी के मुंह से कुछ भी नहीं सुन सकती हूं। इसके बाद उन्होंने शिव ठाकके के दीदी वाले कमेंट को सुनते ही, उन पर हमला कर दिया। अर्चना ठाकरे ने शिव का गला दबाया। जिसके बाद उनके गले पर निशान भी आ गया था।

शो से बाहर निकलने के बाद ऐसा मालूम होता है कि वीकेंड पर फिर से एक बार अर्चना गौतम की वापसी होने वाली है। सलमान खान के वीकेंड का वार के एपिसोड की एक झलक सामने आयी है। जहां पर सलमान बड़ी स्क्रीन पर अर्चना गौतम से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अर्चना गौतम शो की मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं, ऐसे में उनका शो में रहना मेकर्श के लिए काफी जरूरी है। अर्चना गौतम ने बिग बॅास और शिव ठाकरे, दोनों से कई बार रोते हुए कहा कि वब शो से बाहर नहीं जाना चाहती हैं।

अर्चना ने कहा कि उनके माता-पिता का सपना टूट जाएगा। लेकिन शिव ठाकरे ने उन्हें माफ नहीं किया। अर्चना को रोता हुआ देखकर कई बिग बॅास फैन का यह मानना था कि उनकी वापसी होनी चाहिए। ऐसे में जब फैंस ने अर्चना गौतम और सलमान खान की यह वायरल तस्वीर देखी तो फैंस का कहना है कि क्वीन की वापसी हो रही है। अर्चना के कई फैेंस हैं जो कि उन्हें शो पर वापस लाने के लिए ट्रेंड कर रहे थे। वीकेंड का वार के एपिसोड में या फिर शो के अंत में अर्चना की वापसी को लेकर सलमान खान फैसला सुनाते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में वापस आने के बाद अर्चना पुराने रंग में दिखाई देती हैं या फिर कोई नया खेल खेलती हैं. ये देखना दिलचस्प होगा। देखा जाए तो बिग बॅास 16 की टीआरपी में अर्चना गौतम का भी बड़ा हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X