बिग बॉस 16: सलमान खान ने शालीन भनोट को लताड़ा, एटिट्यूड के लिए लगाई क्लास

'बिग बॉस' और सलमान खान के फैंस को 'वीकेंड के वार' एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान कभी सेलिब्रिटीज के साथ मस्ती करते तो कभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं। कुल मिलाकर उनके कई मूड दर्शकों के सामने नजर आते हैं। इस 'वीकेंड के वार' में सलमान खान का बेहद अलग-अलग अंदाज नजर आया।
एपिसोड के शुरुआत में तो वो मस्ती करते नजर आए लेकिन, जब सलमान खान बिग बॉस के कंटेस्टेंट से रूबरू हुए तो कइयों को उन्होंने आईना भी दिखा दिया। इनमें सबसे पहला नाम शालीन भनोट का आता है। सलमान खान ने शालीन भनोट की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने शालीन से कहा पूरे सप्ताह उनका बर्ताव शर्मनाक रहा। उन्होंने पहले शालीन भनोट से पूछा कि वो किस पेशे की कद्र करते हैं।
शालीन ने किया बचाव
उन्होंने घरवालों को बताया कि कैसे शालीन को देखने के लिए डॉक्टर आए थे लेकिन उन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। सलमान खान ने ये पूरा वीडियो घरवालों को दिखाया। सलमान ने शालीन से पूछा कि उन्होंने क्या पढ़ाई की है? शालीन भनोट ने उन्हें बताया कि, न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्या है, इसलिए उन्होंने डॉक्टर को ऐसे बोला था।
सलमान खान ने कहा- 'अगर आप डॉक्टर को अपनी मदद नहीं करने दे रहे तो आप खुद को हानि पहुंचा रहे हैं। इस घर का रूल बहुत ही क्लियर है कि खुद को हानि पहुंचाने वाले को उसी वक्त बाहर फेंका जा सकता है। सलमान ने कहा कि कलर्स की टीम और बिग बॉस की टीम पर शालीन को अपनी गलती का ठीकरा फोड़ना बंद कर देना चाहिए।'
वहीं, सलमान खान से डांट पड़ने के बाद शालीन भनोट ने उनसे माफी मांगी। उन्होंने साथ ही डॉक्टर्स से भी माफी मांगी। बता दें कि, स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें चेकअप के लिए मेडिकल रूम में जाने के लिए कहा गया था। वहां डॉक्टर को देखते ही शालीन भनोट बुरी तरह भड़क गए और बदतमीजी शुरू कर दी थी। उन्होंने डॉक्टर से पूछा था- तुम मेरा इलाज नहीं कर सकते, तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो।'
उन्होंने डॉक्टर से कहा था- 'क्या तुम्हारे पास एमबीबीएस की डिग्री है, मुझे अपनी क्वालिफिकेशन बताओ। तुमने क्या पढ़ाई की है। टीम को बोलो मैं उनसे बात करना चाहता हूं। तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो और मैं ऑन रिकॉर्ड ये बात कह रहा हूं।' उनके इस बर्ताव के कारण सलमान खान शालीन भनोट से नाराज थे।


Click it and Unblock the Notifications
