फैंस के लिए चौंकाने वाला Bigg Boss 16 Elimination, Vikas Manaktala की एंट्री, Mc Stan ने छोड़ा शो!

Bigg Boss 16 Salman Khan Promo:बिग बॅास 16 का यह वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है।सलमान खान इस वीकेंड का वार पर घरवालों की क्लास लेते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस वीक एक चौंकाने वाले एलिमिनेशन की रिपोर्ट भी सामने आयी है। बिग बॅास 16 के 2 नए प्रोमो सामने आए हैं। बिग बॅास 16 के होस्ट सलमान खान सभी घरवालों से पूछते हैं कि क्या उन्हें कोई गिफ्ट चाहिए? सभी घरवालों की हामी के बाद सलमान खान बताते हैं कि घर में एक नई वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने जा रही है।
घर में विकास मानकतला आते हैं। आने के साथ विकास एक टास्क करते हैं,जहां उन्हें यह बताना है कि कौन सा घरवाला कैसा है? विकास बोर्ड पर टीना दत्ता और साजिद का चेहरा लगाते हुए उन्हें फेक बताते हैं। विकास कहते हैं कि टीना दत्ता का शालीन भनोट के साथ जो रिश्ता है वो जरूरत के हिसाब से है।
साजिद के लिए विकास कहते हैं कि वो आगे कुछ और बोलते हैं और पीछे कुछ और। अर्चना गौतम को विकास धोखेबाज बताते हैं। वो शालीन को टीना का गुलाम बताते हैं। साथ ही सलमान खान इस बार साजिद खान की जमकर फटकार लगाते हैं। सलमान कहते हैं कि साजिद इधर भी नेक बनते हैं और उधर भी नेक बनते हैं।
साजिद पर सलमान ने भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। दूसरी तरफ सलमान खान एमसी स्टैन के घर से बाहर होने की वजह भी पूछते हैं।सलमान कहते हैं कि तू किस माइड सेट से यहां आया था? इस पर स्टैन बोलते हैं कि सर, मेरा मन सच में यहां पर नहीं लग रहा है। इसके बाद शिव, निम्रत एक साथ एमसी को कहते हैं कि सिर्फ 5 वीक और बचे हुए हैं।
लेकिन सलमान कहते हैं कि अगर जाना है तो चले जाओ। सलमान कहते हैं कि घर का दरवाजा खुला है। एमसी स्टैन को अपनी जगह से उठते हुए दिखाया गया है। फैंस के लिए एक और वीकेंड का वार का गिफ्ट है, जहां पर शहनाज गिल अपने सांग के प्रमोशन के लिए पहुंचती हैं। शहनाज गिल का स्टाइल देखकर सलमान खान उनसे काफी प्रभावित होते हैं। कुल मिलाकर इस बार वीकेंड का वार बिग बॅास की पूरी गेम को एक नया मोड़ देने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











