BB 16- सलमान खान की फीस बढ़ी नहीं बल्कि हो गई कटौती? 1000 करोड़ की मांग के बाद आई खबर!
सुपरस्टार सलमान खान और कलर्स का सबसे बड़ा रियालिटी शो बिग बॉस, ये दोनों नाम एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। जाहिर है कि हर बार मेकर्स पूरी कोशिश करते हैं कि सलमान खान फिर से इस शो का हिस्सा बनें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान सीजन 4 से बिग बॉस की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक शो के 12 सीजन की मेजबानी की है और साथ ही बिग बॉस 16 के मेजबान के रूप में भी वापसी करेंगे।
लेकिन एक खबर जो चर्चा में है, वो ये है कि सलमान खान इस बार अपनी फीस की कटौती के साथ वापसी करेंगे? हालांकि इसको लेकर आधिकारिक खबर नहीं है। खबरें थीं कि सलमान खान इस शो के लिए 1000 करोड़ की मांग कर रहे थे।
Recommended Video

इसी के चलते इस शो के लिए सलमान की फीस चर्चा का विषय थी। कुछ रिपोर्टों की मानें तो इस सीजन के लिए सलमान खान काफी अधिक रूपए चार्ज कर रहे थे।

1000 करोड़ मांग रहे हैं
कुछ का कहना था कि वो 1000 करोड़ मांग रहे हैं लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं है। हालाँकि, निश्चित रूप से, रिपोर्ट झूठी निकली है।

सलमान अपनी फीस नहीं बढ़ाएंगे
अब खबरें ये भी हैं कि इस साल सलमान अपनी फीस नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि वेतन में कटौती करेंगे। अब पूरी सच्चाई क्या है ये तो वक्त ही बताएगा।

बड़े चेहरे सामने आएंगे
ऐसी खबरें हैं कि इस बार इस शो में कई बड़े चेहरे सामने आएंगे और रियालिटी शो अलग ही लेवल पर जाने वाला है। सलमान खान इस शो के अलावा कई फिल्मों को लेकर बिजी हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर वो टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं जिसकी शूटिंग जारी है और काफी जल्दी खत्म होने वाली है। इस फिल्म के अलावा वो किसी का भाई किसी की जान को लेकर भी बिजी हैँ।

साल की शुरुआत में ही एक बड़ा धमाका करेंगे
इस फिल्म में आपको एक अलग सलमान खान देखने को मिलने वाले हैं। सलमान खान अगले साल की शुरुआत में ही एक बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications