..................... Bigg Boss 16: Salman Khan lashes out at Sajid Khan and Archana Gautam, know how he reacted। बिग बॉस 16: साजिद खान-अर्चना गौतम के ऊपर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई डांट - Hindi Filmibeat

BB 16: साजिद खान-अर्चना गौतम के ऊपर फूटा Salman Khan का गुस्सा, जमकर लगाई डांट

Salman lashes out at Sajid Khan and Archana Gautam

Salman lashes out at Sajid Khan and Archana Gautam: 'बिग बॉस 16' के दर्शकों को 'वीकेंड का वार' का इंतजार रहता है। सलमान खान 'वीकेंड के वार' में आकर ना सिर्फ प्रतिभागियों को पूरे सप्ताह की रिपोर्ट कार्ड देते हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर उनकी जमकर क्लास भी लगा देते हैं और इस बार भी सलमान खान ने ऐसा ही किया है। सलमान खान ने इस बार साजिद खान और अर्चना गौतम की क्लास लगाई है।

दरअसल, साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच हुई लड़ाई में दोनों ने एक दूसरे को काफी कुछ बोल डाला था जिसके बाद सलमान खान ने दोनों को डांट लगाई और समझाया भी कि कैसे दोनों कई मुद्दों पर गलत हैं। सलमान खान ने इस बारे में घर वालों से भी बात की और उनकी राय ली।

सलमान खान ने गुस्से में साजिद खान से ये भी कहा- 'साजिद ने कहा हकले जाने वाले लोगों को लगता है कि शो उनका बाप चला रहा है, आपने अर्चना को इतनी बार बोला कि बाहर जाकर भीख मांग के आई है, ये आप अर्चना को सुना रहे हैं या हमको सुना रहे हैं?'

अर्चना गौतम को भी लगाई डांट

अर्चना गौतम को भी लगाई डांट

सलमान खान ने साथ ही अर्चना गौतम को भी डांट लगाई और कहा- 'अर्चना कहती है साजिद ने चमचों की टोली कदत की है, अर्चना गंदी नाली की औरत और वगैरा...वगैरा अगर इतना ही नॉर्मल है तो क्या आपने अपने भाई-बहनों के साथ, मां बाप के साथ इस्तेमाल किया है?' अर्चना गौतम ने इसके बाद सलमान खान से माफी भी मांगी।

सलमान के सामने हुई बहस

सलमान के सामने हुई बहस

वहीं, साजिद खान और अर्चना गौतम की सलमान खान के सामने भी बहस हो जाती है लेकिन, सलमान खान दोनों की क्लास लगाने के साथ समझाते भी हैं।

कौन हुआ बाहर

कौन हुआ बाहर

सलमान खान ने बताया कि, शो के आखिरी में घोषणा करते हैं कि इस एपिसोड में कोई बाहर नहीं निकलेगा। इसका अर्थ ये हुआ कि, इस सप्ताह बिग बॉस के घर से कोई बाहर नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X