Bigg Boss 16 के लिए सलमान खान की फीस 1000 करोड़, चार गुना अधिक डिमांड, चौंकाने वाली रिपोर्ट!
सलमान खान फिर से एक बार बिग बॅास के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान के आने से पहले उनकी फीस की चर्चा जोरों पर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि सलमान खान बिग बॅास 16 के लिए 1000 करोड़ की सबसे बड़ी फीस चार्ज करने वाले हैं। इससे पहले के सीजन में सलमान खान ने अपनी फीस 350 करोड़ के करीब की कर ली थी।

इस नए सीजन के लिए सलमान खान की फीस में तीन गुना अधिक तेजी आयी है। 'टाइगर 3' के अभिनेता ने बिग बॉस के पिछले सीज़न की मेजबानी के लिए 350 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार सलमान खान ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी फीस को अधिक बढ़ा दिया है। एक रिपोर्ट सामने आयी थी जिसमें कहा गया था कि अभिनेता को सीजन 4 से सीजन 6 तक प्रति एपिसोड 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

350 करोड़ रुपये यानी कि 25 करोड़ रुपये प्रति सप्ताह
सीजन 7 के लिए, सलमान खान की फीस दोगुनी कर 5 करोड़ रुपये कर दी गई थी, जबकि बिग बॉस 13 के लिए, उन्होंने कथित तौर पर प्रति सप्ताह 13 करोड़ रुपये चार्ज किए। हालांकि, सीजन 15 में, अभिनेता के पारिश्रमिक के रूप में जो आंकड़ा बताया गया था, वह 14 सप्ताह के लिए 350 करोड़ रुपये यानी कि 25 करोड़ रुपये प्रति सप्ताह है।

प्रसारण अक्टूबर 2022 में
इस बार सलमान खान की फीस की रकम हजार करोड़ कर दी गई है। जो कि किसी भी टीवी होस्ट को मिलने वाली सबसे बड़ी रकम बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस बार शो का प्रसारण अक्टूबर 2022 में होगा। निर्माता सक्रिय रूप से शो के लिए प्रतिभागियों का चयन कर रहे हैं।

बिग बॉस 16 के ये होंगे कंटे,्
बिग बॉस 16 के घोषित उम्मीदवार, जिसमें एक एक्वा थीम होगी, लॉक अप विजेता मुनव्वर फारूकी, टिकटोक सनसनी फैसल शेख और टीवी अभिनेत्री शिविन नारंग और विवियन डीसेना हैं। अन्य प्रसिद्ध नामों में पूनम पांडे, जन्नत जुबैर, कनिका मान, सायशा शिंदे, प्राची देसाई, दीपिका सिंह और अन्य शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications