Bigg Boss 16 के लिए सलमान खान की फीस 1000 करोड़, हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या है सच?

By Filmibeat Desk

बिग बॅास का कोई भी सीजन क्यों ना हो, वो सलमान खान के बिना अधूरा है। बिग बॅास 15 के बाद दो तीन महीने के भीतर नया सीजन शुरू होने जा रहा है। बिग बॅास 16 के कंटेस्टेंट के पहले शो के होस्ट सलमान खान की फीस को लेकर एक बड़ी डिटेल सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार सलमान खान की फीस ने बिग बॅास के मेकर्स का बजट हिला कर रख दिया है।

Recommended Video

Bigg Boss 16: Salman Khan ने 3 गुना फीस बढ़ाने की डिमांड, मांगे 1050 करोड़? | FilmiBeat *News

Salman Khan

मिली जानकारी अनुसार सलमान ने इस बार बिग बॅास होस्ट करने के लिए अपनी फीस को तीन गुना अधिक बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि सलमान की फीस सारे कंटेस्टेंट की फीस मिलाने के बाद भी कई गुना अधिक है। अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक किसी भी टीवी होस्ट को दिए जाने वाली सबसे अधिक फीस होगी। फिलहाल इन खबरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में इसकी चर्चा जारी है। बिना इंतजार किए आपको बताते हैं कि बिग बॅास 16 के लिए सलमान खान ने 1000 करोड़ के करीब की फीस की मांग की है।

सलमान खान की फीस

सलमान खान की फीस

यह काफी हैरत लग रहा है कि इतनी अधिक फीस तो फिर बिग बॅास मेकर्स के बजट का क्या होगा? दूसरी तरफ यह भी रिपोर्ट सामने आया है कि हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान की फीस को लेकर अफवाह सामने आयी है। बीते साल यह खबर आयी थी कि बिग बॅास 15 के लिए सलमान खान ने 500 करोड़ से अधिक की फीस ली है।

फीस 1000 करोड़

फीस 1000 करोड़

इस बार उनकी फीस 1000 करोड़ तक पहुंच गई है। बिग बॅास 16 को लेकर यह भी जानकारी है कि इस बार टीवी के कई लोकप्रिय और सुपरहिट चेहरे इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा के साथ सान्या इरानी, शिनी आहूजा का नाम भी कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल है।

बिग बॅास 16 नई थीम

बिग बॅास 16 नई थीम

अगस्त महीने के अंत तक मेकर्स कई नामों को शो के लिए पूरी तरह से लॅाक कर देंगे। पिछले साल शो में जंगल थीम रखी गई, इस बार बिग बॅास 16 नई थीम के साथ आएगा। जल्द ही सलमान खान कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग के बाद बिग बॅास 16 के लिए अपने प्रोमो की शूटिंग करेंगे।

Read more about: salman khan bigg boss television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X