पिता की मौत याद कर रो पड़े Sajid Khan- सलीम खान अंकल ने मुझे पैसे दिए तो 2 महीने का राशन भरा

Sajid Khan:बिग बॅास 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान ने अपने पिता और सलीम खान को लेकर खुलासा किया है। साजिद खान इन दिनों बिग बॅास 16 में मजबूत खिलाड़ी की तरह गेम खेल रहे हैं। बुधवार के एपिसोड में साजिद खान की लड़ाई अर्चना गौतम के साथ हुई। जहां पर दोनों ने ही एक दूसरे के माता-पिता का भी नाम झगड़े में ले लिया। अर्चना के बवाल पर वह साजिद उन्हें मारने के लिए खड़े हो गए थे। हालांकि उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में साजिद खान को अपने पिता की याद आई। रोते हुए साजिद खान ने अपने पिता और सलीम खान से जुड़ी हुई एक घटना को साझा किए। साजिद खान ने कहा कि सोचो, एक 14 साल का बच्चा रिक्शा पकड़ के जा रहे हैं।

पिता की मय्यत के लिए पैसे नहीं- साजिद खान
उन्होंने आगे कहा कि कुछ रिश्तों के घर ये पूछने के डैडी ऑफ हो गए हैं। कुछ पैसा मिल सकता है क्या, एक रिश्तेदार ऐसा था कि उसने नौकर से बोला कि उसे बोलना मैं घर पर नहीं हूं। मैं निकल गया वहां से और रोते जा रहा था। फिर हमारी मां के तरफ के रिश्तेदारों ने मय्यत के लिए मदद की।

मैंने अपने पिता को दफनाया- साजिद खान
इसके आगे साजिद खान ने कहा कि जिस आदमी ने हमारी मदद की वो थे सलमान खान के पिता सलीम खान अंकल। दारू पी के मरे थे मेरे पापा, मेरे सामने पूरा लीवर फट गया था। आंख से खून, मुंह से खून , 2 मिनट में बिस्तर में गुजर गए। जहां पर मैंने उन्हें दफनाया था, वहां पर सलीम अंकल आए थे।

सलीम खान के पैसे से मैंने बिजली का बिल भरा
साजिद ने आगे कहा किउन्होंने मुझे पैसे दिए। उन पैसों से मैंने 2 महीने राशन भरा और बिजली का बिल चुकाया। बता दें कि अर्चना से हुए विवाद के बाद साजिद खान ने खाना नहीं खाने का फैसला लिया। साजिद को रोता हुआ गुस्से में देखकर अब्दु, निम्रत कौर , शिव और एमसी ने उन्हें शांत कर समझाने की कोशिश की।

मी टू के कारण साजिद खान की चर्चा
बिग बाॅस ने शिव और निम्रत को बुलाया और इस मामले पर साजिद को समझाकर खाना खिलाने के लिए बोला। इसके बाद साजिद ने शिव और निम्रत के समझाने पर खाना खाने का फैसला किया। बता दें कि साजिद खान के बिग बॅास में आने के बाद वह लगातार मी टू कंटोवर्सी के कारण खबरों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई दफा उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग की जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











