Bigg Boss 16: Sajid Khan ने Gautam को किया गंदा इशारा, लोगों ने बोला- सलमान इसे बचा रहा है

बिग बॅास 16 के रविवार के एपिसोड के बाद फैंस ने साजिद खान को फटकार लगाई है। खासकर साजिद खान के गौतम विग के तरफ दिखाई दे रहे है बर्ताव पर फैंस अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हुआ यूं कि वीकेंड के एपिसोड गौतम विग ने कप्तान बनने के लिए घर का पूरा राशन त्याग दिया। जिसके बाद पूरे घरवालों ने गौतम का विरोध किया।
साजिद खान एपिसोड में गौतम को मारने के लिए खड़े हो गए थे। उन्होंने गौतम को गाली भी दी। शो के भीतर टीना दत्ता भी दबे सुर में इसका विरोध कर रही हैं। साजिद खान ने गौतम विग को जमकर गालियां भी दी। साजिद ने गौतम से कहा कि तुम कायर हो। जो मेरे एब्यूज करने पर प्रतिक्रिया भी नहीं दे रहे हैं।
साजिद ने गौतम को आगे कहा कि तुम ये सब इसलिए कर रहे हो ताकि तुम सेफ रहो और तुम्हें घर से कोई बेदखल न कर पाए। लेकिन अब तू मेरा क्रोध देखेगा। सोशल मीडिया पर वैसे भी साजिद के कंटेस्टेंट बनने को लेकर मेकर्स को खरी खोटी सुननी पड़ रही है। ऐसे में साजिद ने अपने एक्शन से फिर से खुद को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है।
एक यूजर्स ने लिखा है कि साजिद की घटिया पर्सनालिटी सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा है कि साजिद जमकर गालियां दे रहे हैं। खुद खाकर गोलगप्पा हो गया है। मोटा है फिर भी सबसे ज्यादा चाहिए। एक फैन ने बोला जंगली जानवर का असली चेहरा दिख गया। एक यूजर ने लिखा है कि साजिद खान को फेवर करके बिग बॅास 16 खराब होता जा रहा है।
सलमान ने शालीन भनोट को पाइंट किया। लेकिन साजिद खान को उनके गुनाह के लिए कभी भी पाइंट नहीं किया। क्योंकि वह शाहरुख खान के दोस्त हैं इसलिए साजिद खान को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि साजिद खान ने नेशनल टीवी पर जिस तरह परिवार को गाली दे रहे हैं , बीच का उंगली दिखा रहे हैं। क्या बीबी हाउस में यह सब की अनुमति है? क्या इसे बढ़ावा देना सही है? आपके हिसाब से यह गलत नहीं है?


Click it and Unblock the Notifications