Sajid Khan का पुराना Video Viral - मेरी 350 शादी होती, मेरा कैरेक्टर ढीला है, गौहर खान से ब्रेकअप

Sajid Khan

Bigg Boss 16 में Sajid Khan के होने को लेकर हंगामा जारी है। मी टू कैंपेन के दौरान कई महिलाओं ने साजिद खान पर छेड़छाड़ और योन शोषण का आरोप लगाया था। साजिद खान के शो में होने के कारण बिग बॅास 16 के मेकर्स और सलमान खान को भी जमकर निशाना बनाया जा चुका है।

वहीं अब साजिद खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर वह खुद के कैरेक्टर के बारे में मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। किरण जुनेजा के शो कोशिश से कामयाबी तक में साजिद खान ने कहा है कि मेरा कैरेक्टर ढीला है । उन्होंने यह भी बताया कि गौहर खान से उनकी सगाई हुई थी, जो कि लिंक अप्स के कारण टूट गई। इस वायरल वीडियो में साजिद कह रहे हैं कि मेरी तो 350 शादी हो जानी चाहिए थी।उस वक्त मेरा कैरेक्टर ढीला था।

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप- 'काम दिलाने के बहाने की थी इतनी गंदी हरकत'

मैं कई लड़कियों के साथ बाहर घूमता था। मैं झूठ बोलता था। मैंने कभी कोई बदतमीजी नहीं की। मैं हर लड़की को आई लव यू विल यू मैरी मी बोलता था। साजिद खान ने शादी को लेकर ज्ञान भी दिया है और कहा कि अरेंज मैरेज तभी काम आती है जब 2 लोग शादी के बाद अपने रिश्ते में दोस्ती का रिश्ता बना पाते हैं।

साजिद ने मजाक में यह भी कहा है इस वीडियो में कि अगर सारी चीजें उनके पक्ष में होती तो उनकी 350 शादी हो गई होती। उनकी एक्स उन्हें याद कर रही होंगी और गाली भी देती होंगी। बता दें कि साजिद खान पर साल 2018 में मी टू मूमेंट के दौरान कई एक्ट्रेस ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। नतीजा यह हुआ कि उन्हें हाउसफुल 4 के निर्देशन से भी निकाल दिया गया। बिग बॅास 16 में बतौर कंटेस्टेंट उनका आना इमेज साफ करना बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X