साजिद खान मी टू मामले में डर गईं Sherlyn Chopra- शाहरुख और सलमान खान के करीबी, मेरी हिम्मत नहीं

Sherlyn Chopra, Sajid Khan

बिग बॅास 16 कंटेस्टेंट साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग की है। साथ ही बिग बॅास 16 के टेलीकास्ट को रद्द करने की भी मांग की है। अब इस पूरे मामले को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया में अपनी बात सामने रखी है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास पहले साजिद खान के पास कोई सबूत नहीं है। वह साजिद खान को अब सलाखों के पीछे देखना चाहती हैं। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि मेरे साथ यह सब साल 2005 में हुआ। लेकिन उस वक्त मेरे पास साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं थी। जब साल 2018 में मी टू आंदोलन के दौरान कई महिलाओं ने आकर यौन शोषण पर बात की तो मेरी भी हिम्मत हुई कि मैं इस बारे में बात करूं।

शर्लिन ने साजिद के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुझसे सेक्स के बारे में पूछा, यह भी पूछा कि आप दिन में कितनी बार सेक्स करती हैं। मुझे तो साजिद ने अपना गुप्तांग दिखाकर इसे छूने के लिए बोला था। मेरा सवाल यह है कि क्या एक महिला घटना के सालों बाद भी अपना दर्द साझा नहीं कर सकती है। उस वक्त मेरी हिम्मत नहीं थी, लेकिन आज मुझ में हिम्मत है। मेरा मानना है कि साजिद हो या राज कुंद्रा जो गलत हैं, मैंने उनके खिलाफ आवाज उठा सकती हूं।

जब साजिद ने मेरे साथ ऐसी हरकत की तो मैंने कोई कैमरा नहीं रखा था, इस वजह से मेरे पास कोई सबूत नहीं है। तब अगर पुलिस मुझसे सबूत के बारे में पूछती तो मैं क्या कहती? वह फराह खान के भाई हैं, वह शाहरुख और सलमान खान के करीबी हैं। मैं उन लोगों के सामने केवल बाहरी व्यक्ति थी और कुछ नहीं। मेरे पास अपना सच साबित करने के लिए कुछ नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X