Sajid Khan: साजिद खान ने मुझे ऑफिस बुलाकर बोला- जो मैं कहूंगा, वह तुम्हें करना होगा

By Filmibeat Desk

Sajid Khan

Recommended Video

Filmmaker Sajid Khan पर एक और Marathi Actress Jayshree Gaikwad ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Sajid Khan Sexual Harassment:बिग बॅास 16 में साजिद खान अपना गेम खेल रहे हैं। बिग बॅास के घर के बाहर लगातार साजिद खान को लेकर आरोपों का दौर जारी है। बिग बॅास 16 में साजिद खान की एंट्री के बाद उन पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। वहीं एक बार फिर से मराठी एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

जयश्री ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस वीडियो में जयश्री कहती हैं कि 8 साल पहले एक कास्टिंग निर्देशक मुझे एक पार्टी में लेकर गए थे। वहां उन्होंने मुझे साजिद खान से मिलाया। मैं वहां पर साजिद खान से मिलकर बहुत खुश हुई। वह आगे बताती हैं कि साजिद खान ने अगले दिन मुझे अपने दफ्तर बुलाया था। साजिद खान ने कहा कि वह कोई फिल्म बना रहे हैं।

फिल्म में शायद मेरे लिए कोई रोल निकले। जयश्री बताती हैं कि मैं जैसे ही उसके दफ्तर गई, वह मुझे यहां-वहां छूने लगा। वह अश्लील कमेंट करने लगा। इसके बाद जयश्री ने आगे बताया कि साजिद ने मुझसे कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो। लेकिन मैं तुम्हें काम क्यों दूं? यह सुनने के बाद मैंने उससे कहा कि आपको क्या चाहिए मुझसे सर। मैं अच्छी एक्टिंग कर सकती हूं।

साजिद ने इसके जवाब में कहा कि एक्टिंग से काम नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि जो मैं बोलूंगा, जो मैं कहूंगा, वो तुम्हें करना होगा। यह सुनने के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया। मुझे उस समय लगा कि मैं उसका मर्डर कर दूं। या फिर कुछ और कर दूं। इसके बाद मैं वहां से निकल गई। आपको बता दें कि बिग बॅास 16 में साजिद खान के जाने के बाद रानी चटर्जी, शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इससे पहले सिमरन सूरी, शर्लिन चोपड़ा, आहना कुमरा, मंदाना करीमी ने भी साजिद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X